Tuesday, May 26, 2020

लखनऊ में मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर जी के द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस  

प्रदुम दीक्षित जिला संवाददाता लखनऊ अयोध्या टाइम
आज दिनांक 25/04/2020 को राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनु० मो० के निर्देशानुसार, अवध क्षेत्र, गोरखपुर क्षेत्र व काशी क्षेत्र की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग 2 बजे से 5 बजे तक संपन्न हुई। जिसमे अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र सिंह रावत साथ 32 पदाधिकारी, गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री बेचन राम साथ 22 पदाधिकारी व काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री राजेश गौतम साथ 28 पदाधिकारी व संचालक श्री अजय सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा अनु० मो० उ० प्र०  ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा भाग लिया। डॉ लाल जी प्रसाद निर्मल अध्यक्ष अनु० मो०, श्री राम चन्द्र कनौजिया राष्ट्रीय मंत्री, श्री कौशल किशोर प्रदेश अध्यक्ष का प्रधान मंत्री कॉरोना राहत कोष, मास्क वितरण, कोरॉना योद्धा सम्मान खाद्यान्न वितरण, प्रवासी श्रमिक की घर वापसी कैंप लगाकर भोजन वितरण आदि पर विस्तृत मार्गदर्शन व समीक्षा की गई। कॉन्फ्रेंसिंग का संचालन श्री अशोक वर्मा गोपार, श्री शेष नाथ आचार्य, श्री डी पी भारती प्रदेश महामंत्री द्वारा किया गया।


कौशल किशोर
प्रदेश अध्यक्ष अनु० मो०
भाजपा उ० प्र०


No comments:

Post a Comment