Thursday, May 21, 2020

मुखिया चौधरी हेम सिंह ने संकट की घड़ी में कई गांव कराए सेनिटीज़,वितरित किये मास्क




आगरा। चौधरी हेम सिंह मुखिया गांव सीग़ना बुर्ज़ सीग़ना मोड़ एन एच 2 निवासी इस समय मानवता की एक मिसाल बने हुए हैं जिन्होंने अपने खुद के भरोसे समाज के हर वर्ग के गरीब पिछड़े वह मजबूर लोगों की मदद करने का दायित्व संभाला हैं। जिनकी समाज सेवा को देखकर लोग उनसे जुड़ते हुए चले गए और उनकी समाज सेवा दिन-ब-दिन बढ़ती चली गई। चौधरी हेम सिंह मुखिया ने बताया कि उनकी नजर में हर जाति धर्म से बढ़कर मानव धर्म (समाज सेवा) है वह नहीं चाहते कि उनके गांव में या उनके आस पड़ोस के गांव में कोई भी व्यक्ति कोरोना जैसी महामारी की चपेट में आए इसलिए उन्होंने हीरा रत्न इंटर कॉलेज,करारा,

मिढ़ाकुर,गांव नगला दल सहाय,

नगला बीच, नगला गई,यारा, चिरमोली सहित कई गांव को खुद अपने हाथों से सैनिटाइज किया है। तथा गांव के गरीब तबके के लोगों के लिए करीब 500 पैकेट खाने के बांटे हैं उन्होंने कहा इसके साथ-साथ शासन-प्रशासन वह डॉक्टर्स और पत्रकार बंधु भी धन्यवाद के पात्र हैं क्योंकि यह सभी ईमानदारी के साथ अपनी अपने कर्तव्य का निर्वाहन कर रहे हैं। जिस तरह पुलिस प्रशासन पूरी ईमानदारी के साथ दिन-रात हम लोगों की सेवा में लगा है तो हमारा भी पुलिस प्रशासन के प्रति कुछ फर्ज बनता है। इसी फर्ज को मद्दे नजर रखते गांव के लोगों साथ मिलकर चौधरी हेम सिंह मुखिया पंकज कश्यप मनु चौधरी व अन्य साथियों ने अपने क्षेत्र में तैनात पुलिस प्रशासन के तमाम लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए तथा शासन,प्रशासन ,डॉक्टर्स ,पत्रकार बंधु व सभी लोग (जो कोरोना जंग में शरीक है) की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस नेक कार्य में चौधरी हेम सिंह, नाथन सिंह,प्रबंधक रामवीर सिंह चमोली, अवधेश सिंह चमोली, मुकेश बाबू नगला बीच बिरोजी नगला बीच,मानसिंह नगला चमोली,संतोष सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा। Dr Keshav Aacharya Goswami Ayodhya Times


 

 



 

No comments:

Post a Comment