Monday, May 18, 2020

नही रहे लालगंज क्षेत्र के पत्रकार पुरोधा द्वारिका प्रसाद, दुखी हुए प्रमोद व मोना






प्रतापगढ़

लालगंज तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व कला शिक्षक पं0 द्वारिका प्रसाद तिवारी आर्ट मास्टर (80) का रविवार को अपरान्ह गम्भीर बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। निधन की जानकारी मिलते ही नगर के शिक्षकों व पत्रकारों में शोक छा गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद के निधन को पत्रकारिता जगत के साथ शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र की भी अपूर्णनीय क्षति कहा है। इधर चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने भी वरिष्ठ पत्रकार द्वारिका प्रसाद के निधन पर दुख जताया है। स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद तिवारी नगर के राम अंजोर मिश्र इंटर कालेज में कला अध्यापक रहे और लालगंज क्षेत्र में पत्रकारिता की शुरूआत को भी उनकी लेखनी से मजबूत दिशा मिल सकी। इधर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक में प्रदेश महासचिव ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने स्वर्गीय तिवारी लालगंज में पत्रकारिता के सिद्वांतों का भीष्मपितामह ठहराते हुए शोक जताया। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष सुरेश मिश्र मदन व संचालन महामंत्री विनोद सिंह ने किया। इस मौके पर डां0 आशीष सिंह, चन्द्र शेखर तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी सागर, मनोज सिंह, विकास मिश्रा, संजीव द्विवेदी, देवानन्द मिश्र, सुनील सिंह मोनू, आईपी मिश्रा, उमेश तिवारी, राजेन्द्र मिश्र, रामू मिश्र, राजकुमार मिश्र, साकेत मिश्रा, राजीव तिवारी, शुभम श्रीवास्तव, साकेत मिश्रा, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, कुलभूषण शुक्ल, शैलेन्द्र मिश्रा, डां0 जेके वर्मा, प्रमोद सिंह आदि ने भी शोक जताया। वही डां0 वीरेन्द्र मिश्र, डां0 सौरभ मिश्र, पूर्व प्राचार्य दयाशंकर पाण्डेय, डां0 पुरूषोत्तम शुक्ल, विशाल मूर्ति मिश्र, डां0 शक्तिधर नाथ पाण्डेय, विनोद मिश्र, पण्डित रामफेर पाण्डेय, केशवराम ओझा, ओम नारायण तिवारी, प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल, अशोक सिंह, दिनेश सिंह, अखिलेश सिंह, बब्लू मिश्र, डां0 दुर्गा प्रसाद ओझा, डां0 राजकुमार पाण्डेय, डां0 श्यामदुलारी सिंह आदि ने भी स्वर्गीय तिवारी के निधन पर दुख जताया है।


 

 



 



No comments:

Post a Comment