Sunday, May 17, 2020

प्रवासी मजदूरों को भाजपा की तरफ से खाना वितरण किया गया

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता,रामपुर-भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रवासी मजदूरों को  सैनिटाइजर ,मास्क , बिस्कुट , भोजन व जल की व्यवस्था कराई गई। जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि  आज दुनिया  करोनो नामक  इस गंभीर बीमारी से जूझ रही है। भारत में भी इसका बड़े पैमाने पर असर दिखाई दे रहा है।देश की मोदी सरकार  हर नागरिक को सुरक्षा देने के लिए  हर संभव प्रयास कर रही है। प्रवासी मजदूरों को  खाद्य  सामग्री  उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। नगर अध्यक्ष कमल सक्सेना ने कहा प्रावाशी मजदूरों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाऐगी ना ही किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होगा। इस मौके पर जिला मीडिया प्रमुख प्रमोद आहूजा,जिला महामंत्री अशोक विश्नोई,जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी,जिला मंत्री कपिल गुप्ता,सिविल लाइन नगर अध्यक्ष देवेश गुप्ता,पुराना गंज अध्यक्ष विवेक राहुला,पुराना गंज उपाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, ऋषभ ठाकुर,राजीव लोचन,अनिल सैनी आदि लोगों उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment