Friday, May 22, 2020

 राष्ट्र बचाए रखना

है गिरधर मेरे राष्ट्र को बचाए रखना
इस पर सदा अपनी कृपा बनाये रखना
कल कल सरिता बहती जाए
जन जन की प्यास बुझाती जाए
सदानीरा इनको बनाए रखना
है गिरधर राष्ट्र को बचाए रखना
सर सरोवर स्वच्छ साफ हो
चहुँ ओर हरियाली हो
हरे भरे वृक्ष हमारे फलदायी हो
खिलते चमन यहाँ बनाए रखना
है गिरधारी राष्ट्र को बचाए रखना
खनिजों से भरपूर धरा हो
सुख सम्पदा परिपूर्ण हो
उत्तर में नगराज हिमालय
दक्षिण में हिद महासागर हो
हर विपत्ति को मेरे राष्ट्र से दूर रखना
है गिरधारी राष्ट्र को बचाए रखना
सभ्य संस्कार वान नागरिक हो
संस्कृति हमारी सर्वोपरि हो
रामायण घर घर में हो
त्याग ,ममता,दया सब में हो
महाभारत से भारत को बचाए रखना
है गिरधारी राष्ट्र को बचाए रखना।


No comments:

Post a Comment