Saturday, May 9, 2020

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव




* जिला संवाददाता विनय सिंह*

बाराबंकी - टिकैतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डलाई पुरवा गांव में युवक का आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ शव पाया गया। मृतक की पहचान संजय कुमार उर्फ वीरू पुत्र उदय राज के रूप के रूप में हुई। परिजनों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय शुक्रवार की शाम को अपने घर पर चाय पीने के बाद घर से निकला था जिसके बाद उसका कोई पता ना लगने पर परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया। काफी खोजबीन करने के बाद में गांव के बाहर आम की बाग में लटकता शव मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना कोतवाली टिकैतनगर को दी गई मौके पर पहुंची मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर अन्य प्रकरण की जांच में जुट गई। तो वही रामफल ने बताया कि रात को हमें सूचना मिलीं की संजय शाम से कही गायब है। सूचना मिलते ही सभी रिश्तेदार से जानकरी की गई। लेकिन कोई भी उचित जानकारी नही मिली तो सहमे परिजन गाँव के आस पास की जगहों पर खोजने लगें। और गाँव के बाहर आम की बाग में संजय का लटकता शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टिकैतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की रही है।


 

 



 

No comments:

Post a Comment