Monday, May 18, 2020

स्व० नारायण दास दुबे पूर्व प्रधानाचार्य एवं स्व०कृष्णा दुबे पूर्व ब्लॉक प्रमुख की 16 वी पुण्यतिथि मनाई गई

गौरब दुबे राहुल दुबे ने 16 वी पुण्यतिथि पर मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए
पत्रकार:-प्रशान्त यादव

करहल तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम लहटोई में आज जैन इण्टर कालेज करहल के पूर्व प्रधानाचार्य स्व० नारायण दास  दुबे व उनकी धर्म पत्नी स्व० कृष्णा दुबे की 16वी पुण्यतिथि आयोजित की गई। उनकी 16 वी पुण्यतिथि पर उनके भतीजे गौरब दुबे शहीद सुखदेव वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष व राहुल दुबे ने लॉक डाउन के चलते उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धांजलि दी गांव में सेनेटाइज व मास्क  वितरित किए। व ग्रामीणों को वैश्विक महामारी कोरोना जैसी बीमारी से बचने के बारे मे बताते हुए।प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को भी कहा। इस दौरान संतोष दुबे, अनिल दुबे, अबधेश दुबे, विमलेश त्रिवेदी, प्रमोद दुवे, राजू वाल्मीकि, महेश दुबे, अकुश पाल, सोवरन पाल, रामजीत पाल, गुलाव पाल, गीतम पाल, सुमित दुवे, अकित पाल, मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment