Monday, May 11, 2020

तेज़ आंधी व तूफ़ान  से गांवो में उड़े टीन शेड व छप्पर






आम की फसलों को भी हुआ नुक़सान

 

सण्डीला/हरदोई:-(अयोध्या टाइम्स)दिन रविवार को समय 4 बजकर 30 मिनट पर आई तेज आंधी और भीषण बारिश ने कोथावां, बेनीगंज, प्रतापनगर व बघौली क्षेत्र में जमकर अपना विकराल रूप दिखाया है। लालता खेड़ा के बाग मालिक हसीन का कहना है। कि इससे आम की फसल को काफी नुकसान पहुचा है। पेड़ो से आम टूटकर रोज गिर रहे है।

            तहसील सण्डीला क्षेत्र के ब्लॉक भरावन,ब्लॉक कोथावां, ब्लॉक अहिरोरी व कई गांवों समेत दर्जनों गांवों में खेतो में पड़ी गेहूं की फसल खराब हो गई। तेज आंधी-तूफान ने जहां तबाही मचाई। कुछ स्थानों पर बड़े- पेड़ व गांवो में छप्पर तीन शेड उड़ गिर गए। जिसके कारण राहगीरों को आवागमन में  थोड़ी दिक्कतों का  सामना करना पड़ा। वहीं बिजली के खम्भे पर पेड़ो की शाखें टूट कर गिरने से कुछ देर के लिए विद्युत आपूर्ति ठप हो सकती है। मलेहरा विकास खंड कोथावां के कई गांवों में रविवार की शाम करीब 4 बजे तक जहां सूर्य देवता अपने पूरे शबाब पर थे। वहीं इसके बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज तूफान ने जहां तबाही मचाई। जिसके कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश होने से तापमान में गिरावट आई। जिसके कारण लोगों ने तेज गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस आंधी-तूफान के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। रोजाना की तरह मौसम साफ था। तापमान 35 ,38 करीब था। जिसके कारण लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। लेकिन शाम बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज आंधी-तूफान के साथ हलकी बारिश हल्की हुई।  तीस  मिनट तक हल्की बारिश हुई। जबकि ग्रामीण अंचलों में कहीं आधे घंटे तो कहीं इससे कम समय तक बारिश होती रही। बारिश होने की वजह से मौसम में नमी घुलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।


 

 



 



No comments:

Post a Comment