Friday, May 8, 2020

उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष के पुत्र के आकस्मिक निधन पर  यूनियन की हरदोई यूनिट शोकाकुल



हरदोई।(अयोध्या टाइम्स) उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष व लखीमपुर जनपद के जिलाध्यक्ष गंगाप्रसाद पाण्डेय के युवा पुत्र का आकस्मिक निधन हो गया।जिससे पत्रकार जगत मे शोक की लहर दौड गयी।श्री पाण्डेय के पुत्र शोक की खबर जैसी ही हरदोई पहुंची तो पूरा यूनियन शोकाकुल हो गया। यूनियन के हरदोई जिलाध्यक्ष रीतेश मिश्रा ने श्री पाण्डेय के बेटे के आसामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।यूनियन के महासचिव लक्ष्मीकान्त पाठक ने श्री पाण्डेय के पुत्र शोक पर अत्यन्त शोक व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करते हुये शोक श्रद्धांजलि अर्पित की।यूंनियन के  जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ,जिला सचिव आफाक हुसैन ,विपिन कुशवाहा ,संगठन सचिव विवेक श्रीवास्तव , कोषाध्यक्ष दिवाकर मिश्रा , दीपक त्रिपाठी समेत समस्त पदाधिकारियों ने फोन कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।



 



 

No comments:

Post a Comment