Tuesday, June 16, 2020

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई पर अयोध्या कांग्रेस जन मुदित

अयोध्या,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की जमानत हाई कोर्ट द्वारा मंजूर किए जाने पर कांग्रेस जनों में खुशी की लहर दौड़ गई कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव,पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा अंततः सत्य की जीत हुई  और लोकतंत्र जीता साथ ही पूरे प्रदेश में सेवा सत्याग्रह आंदोलन के जरिए जरूरतमंद को भोजन करा कर प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए बुलंद की गई आवाज सार्थक हुई।पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर,पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा भारतीय जनता  पार्टी की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को फर्जी मुकदमे में जेल भेज कर जो उत्पीड़न की कार्रवाई है उसे हर गरीब मजदूरों ने देखा है कि हमारी आवाज उठाने वाले हमारे सुख-दुख में साथ चलने वाले के साथ योगी सरकार ने किस प्रकार का कृत्य किया है आज उनकी साजिश को माननीय उच्च न्यायालय ने अजय कुमार लल्लू को जमानत देकर आईना दिखाया है कांग्रेस नेताओं ने कहा अजय कुमार लल्लू का संघर्ष आने वाले दिनों में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।







 

 


 



 



No comments:

Post a Comment