Monday, June 8, 2020

क्षत्रिय महासभा संपूर्ण भारत / विश्व की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न




पुष्पेन्द्र सिंह संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

क्षत्रिय महासभा संपूर्ण भारत / विश्व की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 6 जून 2020 को जानकीपुरम स्थित  कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें क्षत्रिय महासभा संपूर्ण भारत / विश्व संगठन के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह रैकवार को उनकी कार्यकुशलता  एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण को ध्यान में रखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जितेंद्र सिंह जी ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन ) के पद पर मनोनीत किया  है साथ ही ठाकुर धर्मेंद्र सिंह रैकवार के पास उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष का भी दायित्व पूर्व की भांति रहेगा! क्षत्रिय महासभा संपूर्ण भारत की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रवक्ता ठाकुर राजेश सिंह, युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर करुणेश सिंह , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ठाकुर आदित्य सिंह चौहान , राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी ठाकुर शैलेंद्र सिंह , युवा शाखा के राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर राजवर्धन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर नीरव प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश युवा शाखा के अध्यक्ष ठाकुर मोनू सिंह तोमर , प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी ठाकुर प्रदीप सिंह महिला शाखा से लखनऊ मंडल की अध्यक्ष क्षत्राणी उर्मिला सिंह आदि उपस्थित रहे !  क्षत्रिय महासभा संपूर्ण भारत संगठन 6 नवंबर 2019 को आरंभ किया गया था  वर्तमान में यह संगठन 10 से अधिक प्रदेशों में कार्य कर रहा है एवं 15000 से अधिक क्षत्रिय समाज के लोग इस संगठन की सदस्यता ग्रहण चुके हैं यह संगठन क्षत्रिय समाज के आर्थिक सामाजिक एवं शैक्षिक आदि विषयों पर कार्य कर रहा है !!


 

 




No comments:

Post a Comment