Tuesday, June 2, 2020

लखनऊ थाना काकोरी पुलिस का काला कारनामा आया सामने और बिना मास्क के भी दिखे पुलिसकर्मी 




पुष्पेंद्र सिंह संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

काकोरी /लखनऊ :-  नाबालिग लड़कियां तीन घंटे तक काकोरी थाने पर तड़पती रही नही कराया गया मेडिकल। पत्रकारों को देख काकोरी थाने की पुलिस हुई सक्रिय पीड़ित महिला व उसकी दोनों नाबालिग लड़कियां तीन घंटे तक काकोरी थाने पर तड़पती रही नही कराया गया मेडिकल दिनांक 01 जून 2020 को 10 से 12 दबंगो द्वारा पीड़ित महिला व उसकी दो नाबालिग लड़कियों को घर मे घुस कपड़े फाड़ते हुए लहूलुहान किया व जान से मार देने की धमकी देते हुए जाती सूचक शब्दों से अपमानित किया। 31 मई 2020 को भी महिला व उसकी लड़कियों को दबंगो द्वारा मारपीट की गई थी, जिसकी तहरीर लिखाने महिला काकोरी थाने में दी थी तहरीर, पुलिस ने नही किया था मामला पंजीकृत। दबंगो द्वारा बनाया जा रहा था पीड़ितो पे तहरीर वापस लेने का दबाव। नही कराया तत्काल पीड़ित महिला व उसकी नाबालिग लड़कियों का मेडिकल। थाने पे पत्रकारों के अचानक पहुँचने पर थाना काकोरी पुलिस आई हरकत में। पत्रकारों को देखते ही काकोरी पुलिस ने चोटिल महिला व उसकी नाबालिग लड़कियों को तीन घंटे बिठाने के बाद मेडिकल के लिये भेजा सीएचसी। वही पत्रकार द्वारा थाना काकोरी के एस0एच0ओ0 घनश्याम मणि त्रिपाठी को सीयूजी नंबर पर कई बार फोन करने पर भी बातचीत नही हुई। मामले में लीपापोती करने में जुटी थाना काकोरी की पुलिस। वही कानून का पालन कराने वाले खुद नहीं कर रहे हैं कानून का पालन। बिना मास्क के नजर आये काकोरी थाने के कई पुलिसकर्मी। अब देखने वाली बात यह होगी कि, पुलिस विभाग के आला अधिकारी काकोरी थाने की पुलिस के ऊपर गाज गिराते हैं या नहीं।


 

 



 

No comments:

Post a Comment