Tuesday, June 16, 2020

मंडल अध्यक्ष राहुल बैसला ने गिनाई भाजपा की उपलब्धियां 




लोनी,गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राम विहार मंडल अध्यक्ष ने मोदी सरकार के तीन वर्ष पूर्ण कार्यक्रम के दौरान अपने बूथ संख्या 131 में घर घर जाकर लोगो को सरकार की नीतियों व उपलब्धियों से अवगत कराया, साथ ही कार्यक्रम के दौरान लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए मास्क व सेनेटाइजर वितरित किये।

      इस मौके पर राम विहार मंडल अध्यक्ष राहुल बैसला ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बनी है, तभी से पूरे देश मे रामराज कायम है। अपराधियों के हौंसले इतने पस्त हो गए हैं कि या तो वे नर्कलोक में है, या अपने इलाके छोडकर भाग गए है। प्रदेश के मुखिया श्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जिस कदर प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है, ऐसा विकास कार्य आज तक किसी भी पार्टी ने नही कराया है। राहुल बैसला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जोकि सबका साथा सबका विकास के नारे के साथ कार्य करती है। मोदी जी ने जिस तरह पूरे विश्व मे देश का नाम किया है, ये तो सभी को भली भांति मालूम है। उन्होंने कहा कि अब हमारी लोनी को ही देख कीजिए, जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, उस दिन से लगातार लोनी में चरम सीमा पर विकास कार्य कराये जा रहे है। इस दौरान बूथ अध्यक्ष विजय बैसला व विनित उर्फ विन्नी बैसला ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी भयानक बीमारी को देखते हुए उनके बूथ अंतर्गत आने वाली कालोनियों में उनके द्वारा सेनेटाइजर व मास्क वितरित किये गए है। जोकि आगे भी बांटें जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों व उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया गया है, साथ ही सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न प्रकार की योजनाओं से भी जनता को अवगत कराया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष विक्रम बंसल, सुरेश बंसल, सतबीर बंसल, महेश बंसल, गुलाब सिंह, निक्की बैसला, मनोज पंडित, रोहित पहलवान व नरेंद्र बंसल आदि मौजूद रहे।


 

 



 

No comments:

Post a Comment