Monday, August 3, 2020

बरहज क्षेत्र के सरयू नदी में क्रेन सहित बह गए जेई व नौ कर्मचारी






मुकतेशवर दूबे ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स देवरिया

देवरिया सलेमपुर:- सरयू नदी की तेज धारा में बरहज के मोहन सेतु निर्माण में लगे अवर अभियंता (जेई) समेत नौ कर्मचारी क्रेन के साथ बह गए। तीन किलोमीटर दूरी पर क्रेन रेत में फंस गई। काफी प्रयास के बाद कर्मचारियों को बचाया गया। रविवार को दो नाव उन्हें लाने के लिए भेजी गई, लेकिन वह भी रेत में फंस गई। मौके पर ही कर्मचारियों ने डेरा डाल रखा है। सोमवार को बड़ी नाव की व्यवस्था कर क्रेन लाने का इंतजाम किया जाएगा।

वर्तमान समय में मोहन सेतु का निर्माण चल रहा है। शनिवार को अवर अभियंता श्रीराम सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, क्रेन आपरेटर रमन, राजकुमार, मेठ चंद्रशेखर, कर्मचारी मुसाफिर, नारायण उपाध्याय व दो निजी कर्मचारी क्रेन पर काम कर रहे थे, अचानक क्रेन नदी की धारा में बह गई, क्रेन के साथ ही कर्मचारी भी बहने लगे। इसके बाद उन्हें बचाने का प्रयास शुरू हुआ। लगभग तीन किलोमीटर दूरी पर जाकर क्रेन बिनटोलिया रेता में फंस गई। इसके बाद किसी तरह कर्मचारियों को बचाया गया। रविवार को अवर अभियंता अवधेश सिंह के नेतृत्व में एक मोटर बोट समेत दो नावें क्रेन निकालने के लिए गई, लेकिन वह भी रेत में फंस गईं।


 

 



 



No comments:

Post a Comment