Monday, December 28, 2020

नितुरिया ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से 19 वां शहीद दिवस मनाया


नितुरिया : पुरुलिया जिले के नितुरिया अंचल के गुनियारा ग्राम पंचायत के गुनियारा शहीद मैदान में नितुरिया ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की ओर से सोमवार को 19 वां शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीदों की  स्मृति में 1 मिनट का मौन पालन किया गया। ओस दौरान नितुरिया ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष  शांति भूषण प्रसाद यादव, तृणमूल जिला कमेटी के सदस्य गुनाराम गोप, गुनियारा ग्राम पंचायत के प्रधान,  गुनियारा अंचल अध्यक्ष लखी कांत बाउरी, कार्तिक मंडल, महेंद्र साव कई तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

 कार्यक्रम की शुरुआत शहीद  कर्मियों के चित्र पर  माल्यार्पण कर किया गया। जहां शहीदों के परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।

 जानकारी के अनुसार क्षेत्र के तृणमूल कर्मी देवदास बाउरी, मुरारी बाउरी तथा सुनील माड्डी असामाजिक तत्व द्वारा मारे गए थे।  इसी को लेकर वर्ष 2001 से शहीद दिवस मनाया जाता रहा है। 

 शांति भूषण प्रसाद यादव ने कहा कि उक्त तीनों शहीद हमारे दल के समर्पित कर्मी थे। उनके निधन से इलाके में दल को काफी क्षति हुई थी। कार्यक्रम के दौरान नितुरिया ब्लॉक तृणमूल की ओर से उनके परिजनों को  आर्थिक सहायता भी प्रदान किया गया।

No comments:

Post a Comment