Monday, December 28, 2020

बहराइच: नोडल अधिकारी ने किया धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण।

सब ब्यूरो शिवकुमार गुप्ता

बहराइच शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती अनीता सिंह ने जिलाधिकारी शम्भु कुमार के साथ कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग, भारतीय खाद्य निगम तथा मण्डी समिति के धान क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्रों पर मौजूद किसानों द्वारा नोडल अधिकारी व डीएम को बताया गया कि क्रय केन्द्र पर धान खरीद को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 898 किसानों से 45815.20 कु. धान की खरीद कर 26 दिसम्बर 2020 तक का भुगतान कर दिया गया है। इसी प्रकार भारतीय खाद्य निगम के क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अब तक 319 किसानों से 17034 कु. धान की खरीद कर 26 दिसम्बर 2020 तक का भुगतान कर दिया गया है। जबकि कृषि उत्पादन मध्डी समिति के क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा जानकारी दी गयी कि अब तक 257 कृषकों से 14491.40 कु. धान की खरीद कर 24 दिसम्बर 2020 तक का भुगतान कर दिया गया है। नोडल अधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारियों एवं क्रय एजेन्सी के जिला प्रबन्धकों को निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार कृषकों से धान की खरी दी की जाय। किसी भी क्रय केन्द्र पर धान बेचने में किसानों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आई.ए.एस., कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, डिप्टी आर.एम.ओ. संजीव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment