Sunday, December 27, 2020

कुल्टी में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम की शुभारम्भ


कुल्टी : भाजपा द्वारा पूरे राज्य में शनिवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा मंडल एक कि ओर से वार्ड 66 के बूथ 1 ,2, 3, ओर 7 के बूथ अध्यक्ष को मंडल अध्यक्ष बबलू पटेल की ओर से सम्मानित किया गया। अपना बूथ सबसे मजबूत की सामग्री में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा की चुनावी समर की तैयारी की अपील पत्र बूथ अध्यक्ष की नेम प्लेट एक झंडा ओर वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाने वाले 6, 7ओर 8 फार्म के साथ उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष के घर पर नेम प्लेट ओर घर पर भाजपा का झंडा सभी बूथ अध्यक्ष ने लगाने  का कार्य प्रारम्भ किया। इस कार्यक्रम में बूथ एक के अध्यक्ष तापस दास, दो के सुकुमार बाउरी, तीन के झुमरी पाल, रमेश तूरी, मुख्य रूप से शामिल थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष बबलू पटेल ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के आह्वान पर शुभारंभ किया गया। जिसमें बूथ के अध्यक्ष मुख्य रूप से शामिल है। कार्यक्रम में मंडल एक जीएस इंद्रजीत पाल, जोय पोइतन्डी, जिला के महेश सिंह, विभाष सिंह, पिंटू प्रियदर्शनी, जितेंन बाउरी, दुलाल धिबर, मुकेश सिंह, पप्पू घोष सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।

No comments:

Post a Comment