Saturday, December 26, 2020

राजापाकर थाना परिसर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

राजापाकर(संवाद सूत्र) दैनिक अयोध्या टाइम्स। थाना परिसर राजापाकर में शनिवार को  भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर अनेक लोग विभिन्न पंचायतों से अपने-अपने भूमि विवाद को ले शिविर में पहुंचे। शिविर  की अध्यक्षता  अंचलाधिकारी सुश्री प्रभा ने की  व संचालन थानाध्यक्ष नौशाद आलम किया । मौके पर  अंचल निरीक्षक मनोज कुमार व  राजस्व कर्मचारी शिवशंकर सिंह भी मौजूद थे। शिविर में  भूमि विवाद से संबंधित अनेक वादों को देखा गया। अनेक वादो का मौके पर निपटारा किया गया। वही ओमप्रकाश साह पिता दिनेश साह ने अपनी जमीन पर अपने पट्टीदार पर भूमि कब्जा करने की बात कही। मनोज कुमार पिता राजीव कुमार सिंह ने बिहार सरकार की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया । वहीं  रामप्रकाश राय द्वारा अवैध रूप से जमीन में कब्जा कर लेने की बात कही। धर्मनाथ कुमार द्वारा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लेने की शिकायत की जबकि खतियान उनके दादा के नाम पर दर्ज बताया गया है । थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी ने सभी विवादित वादों को देखा तथा अगली तिथि पर दोनों पक्षों को उपस्थित रहने की बात कही। वहीं थानाध्यक्ष द्वारा आपसी विवाद नहीं करने और विवादित स्थल पर  शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।

No comments:

Post a Comment