Saturday, January 23, 2021

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई

                                       राजापाकर (वैशाली) संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स। 

प्रखंड मुख्यालय के चित्रगुप्तनगर में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती समारोह विनोद वर्मा के आवासीय परिसर में पराक्रम दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। प्रारंभ में सुरेंद्र प्रसाद वर्मा व अविनाश चंद्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए अविनाशचंद्र ने कहा कि अगर सुभाष बाबू भारत के प्रधानमंत्री होते तो अपने देश की तस्वीर अलग होती। उनसे हमें देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में शिवकिशोर प्रसाद वर्मा बिंदेश्वर प्रसाद सहित अमरेश कुमार अरुण श्रीवास्तव संतोष वर्मा गिरीश कुमार प्रभात रंजन संजय सिन्हा रणधीर सिन्हा  नीरज कुमार कालेश्वर कुमार मनीष कुमार प्रभात रंजन मंटू कुमार आकाश सूरज रिशु  विक्की  उत्कर्ष प्रिंस सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment