Thursday, January 14, 2021

विकास पुरुष मेजर एस. पी. सिंह का 64 वां जन्मदिन 15 जनवरी को

ब्यूरो बहराइच शिवकुमार गुप्ता

बहराइच। जनपद के शैक्षिक उत्थान में और विकास में अपना अमूल्य योगदान देने वाले किसान महाविद्यालय के प्रबंधक वह पूर्व प्राचार्य मेजर डॉ.एस.पी. सिंह का 64 वां जन्मदिन 15 जनवरी को मनाया जाएगा। जनपद के विकास के हर प्रयास में वे हमेशा समय सक्रिय रहते हैं।  वे जिले के  विकास से जुड़े  अनेक अभियानों का नेतृत्व भी कर रहे हैं। उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि कैसरगंज को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है। उनके नेतृत्व में जनता ने इस मांँग को राज्य सरकार के सामने जोर शोर से उठाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जनता की वर्षों पुरानी मांँग को पूरा करके कैसरगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाया। इसके साथ ही बहराइच से जरवल रोड रेल जोड़ो अभियान का भी वे नेतृत्व कर रहे हैं। किसान पी.जी. कॉलेज के प्रबंधक के रूप में वे लगातार कॉलेज के विकास के लिए प्रयासरत हैं। कॉलेज का वर्तमान शैक्षिक और भौतिक स्वरूप उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है। आशा है उनके नेतृत्व में यह महाविद्यालय शीघ्र ही स्वायत्तशासी महाविद्यालय का दर्जा प्राप्त करेगा। उनके जन्मदिवस पर 15 जनवरी को अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें उनके जिले के विकास में योगदान के लिए लोग अपनी कृतज्ञता व्यक्त करेंगे।

No comments:

Post a Comment