Monday, January 18, 2021

प्रख्यात लेखिका डॉ. नीलू सिंह को साहित्य संगम संस्थान द्वारा मिली विद्या वाचस्पति ( डाक्टरेट ) की उपाधि

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली :

भारत की राष्ट्रीय पंजीकृत संस्थान साहित्य संगम नई दिल्ली द्वारा आजमगढ़ / जौनपुर की सुप्रसिद्ध कवयित्री / लेखिका डॉ. नीलू सिंह को हिंदी साहित्य के सतत विकास, सुदीर्घ हिंदी सेवा, सारस्वत साधना, सामाजिक, साहित्यिक व कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, शैक्षिक प्रदेयों, महनीय शोधकार्य तथा राष्ट्रीय / अन्तरराष्ट्रीय प्रतिष्ठान के आधार पर इस साहित्य संगम संस्थान की अकादमिक परिषद् की अनुशंसा पर विद्या वाचस्पति मानद (डाक्टरेट) की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. नीलू सिंह हिंदी साहित्य के विकास में शांति व सद्भाव स्वरूप मानवीय चेतना पर नित अपनी लेखनी चलाती नजर आने वाली, एक सुयोग्य शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। आप साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के शुभाशीष तले नित लेखन व महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ अन्य हिंदी साहित्यिक संस्थाओं में भी प्रतिभाग करती रहती हैं। आपकी साहित्यिक उपलब्धियाँ व साहित्यिक परिचय बहुत ही नायाब हैं, जिसके कुछ अंश इस प्रकार हैं.... 
साहित्यिक परिचय -
आप हिन्दी साहित्य से यूजीसी नेट उत्तीर्ण हैं, अतः साहित्य के प्रति इनका झुकाव स्वाभाविक था। शुरुआती दौर में इन्होंने काव्य के क्षेत्र में पदार्पण किया और आज गद्य व पद्य दोनों विधानों में लेखन कार्य कर रही हैं। आपके अनेक रिसर्च पेपर पब्लिश हो चुके हैं, साथ अनेक कविताएँ समाचार पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से प्रकाशित होते रहते हैं। कई साझा संग्रह भी प्रकाशित होने के साथ-साथ प्रकाशन के लिए कतार में हैं। 
साहित्यिक उपलब्धियाँ/सम्मान -
 गुरु बृहस्पति सम्मान, गुरु गोविंद सम्मान, काव्यलोक सम्मान, दिल्ली दिग्पाल सम्मान, ऊषा किरण सम्मान, बंगाल विभूति सम्मान, काव्योन्नायक सम्मान, सुर भारती सम्मान, राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान और आज विद्या वाचस्पति मानद उपाधि आदि अनेक सम्मानों से सम्मानित हो चुकी हैं। 

No comments:

Post a Comment