Sunday, January 3, 2021

गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा करना पहला कर्तव्य : राजीव त्यागी

लोनी,ब्यूरो (आरजू इदरीसी)। आज त्यागी महासभा लोनी की एक कोर कमेटी की  बैठक लोनी विधानसभा के बलरामनगर में त्यागी महासभा लोनी के मीडिया प्रभारी प्रदीप त्यागी के निवास पर रखी गयी। जिसमें कई महत्वपूर्ण विषय पर विचार रखे गए और आगामी कार्यक्रमों को लेकर समाज की भागीदारी सुनिश्चित की गयी। बैठक की अध्यक्षता त्यागी महासभा लोनी के अध्यक्ष राजीव त्यागी ने की और संचालन प्रदीप त्यागी ने किया। इस अवसर पर विशेष रूप से विपिन त्यागी उपाध्यक्ष त्यागी महासभा, पवन त्यागी प्रधान भनेड़ा त्यागी, अमित त्यागी मास्टर जी, आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर आज भनेड़ा ग्राम प्रधान पवन त्यागी द्वारा कुछ जरूरतमन्दों को कम्बल और चादर वितरण के समापन पर पहुंचकर भाजपा नेता विजेन्द्र त्यागी ने इस शुभकार्य के लिए बधाई दी और त्यागी महासभा के अध्य्क्ष राजीव त्यागी ने सबको जरूरतमंद लोगो को इस कड़कड़ाती सर्दी में कम्बल वितरण को बहुत ही अच्छा कार्य बताया और हम सब इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। ये सोभागय की बात है। कार्यक्रम में अनेक ग्रामवासी और त्यागी समाज के लोग उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment