Friday, January 15, 2021

खिचड़ी खाने से ग्रहों की स्थिति होती है मजबूत-पं गिरीशपति

दैनिक अयोध्या टाइम्स*

*शुभम द्विवेदी जिला संवाददाता अयोध्या*

*सोहावल अयोध्या*
मकर संक्रांति के दिन देशभर में तरह तरह के पकवान बनाए जाते हैं। उनमें सबसे महत्वपूर्ण खिचड़ी होती है। एक मान्यता के अनुसार चावल को चंद्रमा का, उड़द को शनि का तथा हरी सब्जियों का संबंध बुद्ध राशि से किया गया है। बताया जाता है इस राशि में खिचड़ी खाने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। खरमास की समाप्ति तथा शुभ कार्य की शुरुआत भी खिचड़ी से ही होती है। आज के दिन के बाद शादी विवाह मुंडन आदि की शुरुआत हो जाती है।आज के दिन खिचड़ी दान को जानकार शुभ मानते हैं। उक्त बातें तिवारी मंदिर के महंत पंडित गिरीश पति त्रिपाठी फैज़ाबाद के मंडल कारागार जेल में समाजसेवी पंडित विपिनेश पाण्डेय द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज में उपस्थित कैदियों से बोल रहे थे।जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने कहा शासन के मनसा अनुरूप कैदियों को उचित रहन-सहन की तथा बेहतरीन खानपान की व्यवस्था की गई है। जिससे इनका स्वास्थ्य पूरी तरह से बरकरार रहे।
जेलर सीके त्रिपाठी ने कहा जेल का हर बन्दी हमारे परिवार का हिस्सा है। इनको कमी ना खले इसलिए जेल में हर त्योहार मनाया जाता है। जेल में खिचड़ी भोज मनाने के लिए उन्होंने समाजसेवी विपनेश पाण्डेय को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्री पाण्डेय जी का कार्य सरहनीय है। हर शनिवार को हनुमानगढ़ी पर तथा जगह जगह भंडारा करने वाले विपनेश पाण्डेय ने कहा दान से बड़ा कोई पुण्य कार्य हो ही नहीं सकता इसको कर दिल को अजीब सी शांति मिलती है। 

No comments:

Post a Comment