Wednesday, January 27, 2021

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में पूरे जिले में ट्रैक्टर रैली निकाली

इटावा 


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वाहन पर दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में पूरे जिले में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव की उपस्थिति में नगर में भी ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। रैली को रोकने को लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने रैली को रोकने के लिये सपा कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया। ट्रैक्टर रैली निकालने वाले सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। सपा नेता अंशुल यादव और सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार किसान विरोधी है। अपने पूंजीपति आकाओ को लाभ पहुंचाने के लिये ये किसान कानून लाया गया है। इससे किसान भूमि हीन होकर बड़े उद्योगपतियो का गुलाम बन कर रह जायेगा। गिरफ्तार होने वाले सपा नेताओं में सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता, फुरकान अहमद, हाशिम क़ुरैशी, सचिन यादव, अवनीश राजपूत, शिवम पाल, सुरजीत यादव, चंकी यादव, महिला नेत्री लीलावती राजपूत समेत कई पदाधिकारी और नेता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment