Sunday, January 3, 2021

विधायक पयागपुर ने गायत्री आश्रम परसेंडी में इंटरलॉकिंग का किया लोकार्पण

सुनील कुमार गुप्ता

 बहराइच के विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत परसेंडी में पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने रविवार को माता भगवती कुंज आश्रम पहुंचकर आश्रम परिसर में ग्राम प्रधान रियाज अहमद के द्वारा लगवाए गए इंटरलॉकिंग का लोकार्पण किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज देश और प्रदेश में अमन चैन कायम है ।नौजवानों को रोजगार व किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के उत्तर प्रदेश सरकार सभी का विकास कर रही है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम है। उन्होंने कहा कि माता भगवती कुंज आश्रम शांतिकुंज से जुड़ा हुआ है। यहां पहुंच कर मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है। यहां की शांति और वातावरण देखकर ऐसा लगता है कि वास्तव में एक शांतिकुंज का सूक्ष्म रूप हमारे जनपद में स्थापित है। उन्होंने आश्रम के व्यवस्थापक लाडली प्रसाद वर्मा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे मनोयोग से जिस तरह से आश्रम की व्यवस्था को संजोया है वास्तव में वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान रियाज अहमद के कामों की भी प्रशंसा की उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान की ओर से इस आश्रम में जो इंटरलॉकिंग व सोलर लाइट का कार्य कराया गया है वह बहुत ही सराहनीय है तथा उच्च गुणवत्ता वाला है। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।इस कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद, पूर्व व्लाक प्रमुख राम नरेश सिंह,प्रधान रियाज अहमद प्रधान रज़ी अहमद, बादशाह सिंह,अनिल सिंह प्रधान जिला पंचायत सदस्य फारूक खान कर्मचन्द गुप्ता व गायत्री परिवार से मनी राम वर्मा लाडली प्रसाद वर्मा सहित,फखरपुर थानाध्यक्ष श्री प्रकाश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक यशवीर सिंह,दृग्विजय यादव,सहित पूरी टीम उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment