Saturday, January 9, 2021

बारिस से चंबल नदी का जलस्तर बढा ,पुल बंद,स्टीमर संचालन शुरू

-पुल के स्लीपर हटाकर बंद किया आवागमन 

पिनाहट ।पिनाहट  चंबल नदी पर आवागमन के लिये करीब दो माह पूर्व ही शुरू हो पाया था।लेकिन शनिवार सुबह बारिश के चलते चंबल नदी के जल स्तर में अचानक बढ़ोत्तरी हो गयी।  बढोत्तरी के बाद खतरे को देखते हुऐ पुल के स्लीपर हटाकर आवागमन रोक दिया गया।दिनभर स्टीमर चलाकर आवागमन कराया गया। 
      बारिस के कारण शुक्रवार रात नदी के जलस्तर मे बढोत्तरी हुई।शनिवार सुबह पिनाहट घाट चंबल नदी के जलस्तर मे करीब तीन फीट की बढोत्तरी मापी गयी।नदी का जलस्तर 111.80 मीटर जो किन्तु सामान्य की स्थिति है।इससे ऊपर जाने पर पिनाहट घाट पर मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश की सीमाओ को जोडने के लिये बने पैण्टून पुल को लोक निर्माण विभाग ने खतरे की दृष्टि से स्लीपर निकालकर बंद करा दिया। सुबह करीब सात बजे पुल पर पर आवागमन बंद होने बाद दिनभर स्टीमर चलाकर आवागमन कराया गया।
   बता दे कि शुक्रवार रातभर हुई लगातार बारिस के कारण नदी के जलस्तर मे बढोत्तरी होने के बाद पुल के दोनो ओर रास्तो मे पानी भर गया ।जिससे कीचड की स्थित बन गयी।इस कारण वाहनो को खतरा देखते हुऐ पुल बंद करा दिया गया।लोक निर्माण विभाग के जे ई बी के पाण्डेय ने बताया कि जलस्तर सामान्य होने पर पुल संचालित किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment