Tuesday, January 5, 2021

भारतीय किसान संघ की बैठक में सदस्यता अभियान व किसानों की समस्या पर हुआ विचार विमर्श

राजापाकर (संवाद सूत्र) दैनिक अयोध्या टाइम्स। 

राजापाकर प्रखंड के भाथादासी  गांव में मंगलवार  को भारतीय किसान संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई ।सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन संघ के प्रखंड सचिव शिवनाथ सिंह के आवासीय परिसर में किया गया। इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष  सह उत्तर बिहार के सदस्यता प्रभारी रामइकबाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे ।जबकि बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मानंद सिंह पाटिल ने की व संचालन रामप्रीत सिन्हा ने किया। बैठक में प्रखंड के सभी 13 पंचायतों में सदस्य बनाए जाने हेतु विचार विमर्श किया गया।

 किसानों ने कहा कि बीते वर्ष इस प्रखंड में बाहर से आई नदी के पानी से किसानों की फसलों की व्यापक क्षति हुई वही चौर में जल जमाव के कारण गेहूं की बुआई अभी तक नहीं हो सकी। नतीजतन किसान दोहरी मार से झेल रहे हैं ।  फसल मुआवजे की राशि नहीं मिलने से फसलों के नुकसान पर किसानों ने चिंता प्रकट की। वही पिछले 2 वर्षों से कृषि कीट के 2600 रूपए की राशि  नहीं मिलने पर क्षोभ  प्रकट किया गया। वहीं आगामी 18 जनवरी को भारतीय किसान संघ द्वारा प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जगन्नाथ सिंह विश्वनाथ सिंह राजेंद्र सिंह सुरेश  सिंह सुखदेव सिंह  विश्वराम सिंह इंदा सिंह साहेब राय रूदल कुमार  सिंह  जयनारायण प्रसाद बेचन सिंह देवेंद्र सिंह रत्नेश सिंह प्रभु दयाल विश्वजीत रोहित हरिनंदन सिंह आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment