Saturday, January 2, 2021

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान में महिला भी करेगी भागीदारी

पिनाहट ।कस्वा स्थित लाला रामकिशन की धर्मशाला में मातृ मण्डल सेवा भारती के तत्वाधान में 15 जनवरी से शुरू होने वाले राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान हेतु महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में मातृ मंडल सेवा भारती क्षेत्रीय प्रमुख रीना कुशवाह ,जिलाध्यक्ष शिवानी चौधरी ,जिला अभियान प्रमुख संजीव मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने इस अभियान में महिलाओ की सहभागिता पर जोर दिया। इस दौरान जिला सह संघचालक राजेश पालीवाल जी,नगर संघचालक सुनील गुप्ता जी,पिनाहट नगर अभियान प्रमुख रेखा गुप्ता जी,इस दौरान रीना गुप्ता, संगीता शर्मा, शंकुतला देवी ,सपना आदि महिलाएं मौजूद रही।


No comments:

Post a Comment