Wednesday, January 6, 2021

आने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल का जाना तय है

नियामतपुर : जिस प्रकार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गरीबो के हितों का पैसा डकार जाती है। ऐसी सरकार का चला जाना ही उचित है। उक्त बातें बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष दिलीप घोष पुरुलिया जाने के दौरान नियामतपुर भाजपा पार्टी कार्यालय में चाय पर चर्चा के दौरान कही । उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार की भगदड़ आज तृणमूल में मची है। कही ये सरकार चुनाव के पूर्व ही न गिर जाए। ये सरकार ऐसी है जहां पश्चिम बंगाल में आये आम्फन तूफान में प्रधानमंत्री द्वारा गरीबो के लिए दिए गए पैसों को भी सही तरह से नही लगाया। आज दीदी किसानों के हित की बात कर किसानों को भड़काने का कार्य कर रही है। आज पूरे देश मे केन्द्रीय सरकार द्वारा किसानों को हर वर्ष छह हजार रुपया देने का कार्य कर रही है। परन्तु इस सुविधा से आज पश्चिम बंगाल के किसान बंचित है। जिसकी देन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री खुद है। इस लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में तृणमूल का जाना तय है। जनता ने मन बना लिया है। इस लिए भाजपा ने नारा दिया था। उनीस में हाफ ओर इक्कीश में साफ जो आज सामने दिखाई दे रहा है। इस दौरान भाजपा कुल्टी मंडल की ओर से राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष, जिला अध्यक्ष लखन घोडाई का स्वागत किया गया। जहां बड़ी संख्या में भाजपा के चारो मंडल के अध्यक्ष बबलू पटेल, अमित घोष, अमित गोराई सत्यजीत दास के नेतृत्व बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे। वही पार्टी के वरिष्ठ जिला के सुब्रतो मिश्रा, विवेकानंद भट्टाचार्य, झारखंड निरसा विधानसभा के प्रभारी गणेश मिश्रा, महेश सिंह, टिंकु वर्मा, डॉ इबरार अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी सदस्य शामिल थे।

No comments:

Post a Comment