Monday, January 11, 2021

योगी पर टिप्पणी करने पर आप विधायक सोमनाथ भारती पर रायबरेली में फेकी गयी स्याही, हुए गिरफ्तार

रायबरेली ब्यूरो ।। आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावो के मद्देनजर मतदाताओ के बीच अपनी पैठ मजबूत करने के क्रम में तमाम आम आदमी पार्टी नेता दौरे कर रहे है। रायबरेली में दो दिवसीय दौरे पर आप विधायक सोमनाथ भारती आये हुए है जिनका छः विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम लगा था। कल के कार्यक्रमों के बाद जब सोमनाथ भारती इंदिरानगर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस से खाना खाने बाहर जा रहे थे तब पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। आज सुबह से शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ सोमनाथ भारती को सदर क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम में जाने से रोकने को गेस्ट हाउस पहुँचे जहाँ दोनों में वाद विवाद हो गया। सोमनाथ भारती द्वारा योगी पर टिप्पणी करते ही वहां खड़े एक युवक ने सोमनाथ भारती पर काली स्याही फेक दी। स्याही फेकते ही पुलिस ने युवक को वहां से निकाला, बताया जाता है कि युवक हिन्दू युवा वाहिनी का पदाधिकारी है जिसे पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर की गाड़ी में आगे बैठाकर ले गयी। जिसके बाद सोमनाथ भारती ने स्थानीय पुलिस पर युवक को साथ लाने और स्याही फिकवाने का आरोप लगाते हुआ हंगामा कर दिया। उन्होंने इसे योगी के इशारे पर करवाया हमला बताया और प्रदेश का माहौल गुंडाराज बताया। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए युवक को भाजपा का गुंडा बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि पुलिस के संरक्षण में गुंडे भेजने से काम नहीं चलेगा, सामने आकर मुझसे लोकतान्त्रिक तरीके से वाद विवाद करना चाहिए। जनता सब देख और समझ रही है। बाद में पुलिस ने विधायक सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर लिया।


No comments:

Post a Comment