Tuesday, January 26, 2021

पातेपुर प्रखण्ड निवासी सुभाष चन्द्र सिंह को जेडीयू के बनाये गए वैशाली जिला अध्यक्ष


पटना,राज्य ब्यूरो अखिलेश कुमार,दैनिक अयोध्या टाइम्स ।

उमेश कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष  बनने के बाद पहली बार पार्टी में जिलाध्यक्ष की सूची जारी कर दिया है मालूम हो कि बिहार में कुल 41 जिला इकाइयों की घोषणा कर दिए है ।बनाये गए जिलाध्यक्ष सूची:-

बगहा से भीष्म साहनी,पश्चिम चंपारण से शत्रुघ्न कुशवाहा,पूर्वी चंपारण से रत्न सिंह पटेल,शिवहर से कमलेश पाण्डे,दरभंगा से अजय चौधरी सीतामढ़ी से उपेंद्र कुशवाहा, सुपौल से राजेन्द्र प्रसाद यादव,आदि बनाये गए है वही वैशाली जिले के पातेपुर प्रखण्ड के मौदह चतुर निवासी राज कुमार सिंह के पुत्र सुभाष चन्द्र सिंह को वैशाली जदयु के जिलाध्यक्ष बनाये गए है।उनके जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को जिले वासियों ने बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment