Saturday, January 2, 2021

भारतीय हिंदू सेवक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में बैठक हुई संपन्न

अयोध्या टाइम्स बहराइच नीरज मिश्रा

बहराइच जिले में आज 01 जनवरी 2021 को भारतीय हिन्दू सेवक सन्गठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ सुरेश प्रसाद पाण्डेय के आवास पर जिला गोरखपुर इकाई के मुख्य पदाधिकारियों की आकस्मिक बैठक हुई। जिसमें सन्गठन के विस्तार एवम आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि गरीबों एवम निर्बलों को ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरण किया जाएगा। जिसका अनुमोदन राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कर दिया है। राष्ट्रीय महासचिव ने इस तरह का कार्य करने हेतु सभी इकाइयों से किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष झिनकू पाण्डेय। जिला प्रभारी शिव सहाय तिवारी।  कोषाध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय। संयोजक दिनेश गौड़। मीडिया प्रभारी विनय दुबे दयाशंकर तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment