Monday, January 18, 2021

देसरी प्रखंड कार्यालय पर दिव्यांगों के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

बिदुपुर वैशाली संवाद सूत्र दैनिक अयोध्या टाईम्स

 देसरी प्रखंड कार्यालय पर दिव्यांगों के लिए परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में सहदेई, देसरी और जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के सैकडों दिव्यांग अपने परिजनों के साथ पहुंचे।शिविर किसान भवन के अंदर कमरों में लगाया गया ,जिससे दिव्यांगजनों को सीढ़ी चढ़कर  आने-जाने में परेशानी हुई, व्हीलचेयर एवं रैंप की  व्यवस्था नहीं होने के कारण सभी नाराज हो गए, और यहां के व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। व्यवस्था उपलब्ध नहीं रहने की सूचना जिलाधिकारीऔर अनुमंडलाधिकारी को दी गई। उसके बाद शिविर को परिसर में लगाया गया। शिविर के दौरान दिव्यांग कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद जसवीर कुमार सिंह पहुंच गए। और वहां के स्थिति से जिलाधिकारी और अनुमंडलाधिकारी को अवगत कराया गया। साथ ही कहा कि शिविर के बारे में प्रचार प्रसार नहीं होने की वजह से बहुत दिव्यांगजन इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए है। साथ ही उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की मुद्दा को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे है। किसी भी सरकारी भवनों पर दिव्यांगजनों को जाने की व्यवस्था नहीं है। आज के शिविर में व्हीलचेयर का नहीं रहना यह बहुत बड़ा लापरवाही है। कितने दिव्यांगजनों को अंदर के कमरों में सिढ़ी चढ़कर आने-जाने में पैड़ गिट्टी से छील गया, जो काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कार्य दिव्यांगजनों के साथ सम्मान नहीं अपमान है। इस कड़ाके की ठंढ में अलाव का भी व्यवस्था नहीं रहना, इसके साथ दिव्यांगजनों को बैठने के लिए कुर्सी का रहना, यह सब काफी लापरवाही बरती गई है। उन्होंने  दिव्यांगजनों के लिए सरकारी भवनों पर आने-जाने के लिए व्यवस्था नहीं होने एवं व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की बात कही।

No comments:

Post a Comment