संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर
कमलेश अवस्थी
लखीमपुर-खीरी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने पलिया ब्लाक सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने पलिया नगर, पलिया देहात व संपूर्णानगर मंडल आदि के पदाधिकारियों से लेकर बूथ लेवल तक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है और उसकी बात पर पूरा ध्यान दिया जाता है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रिंकू शुक्ला ने इस मौके पर कहा कि कार्यकर्ता जितने संगठित होंगे, संगठन उतना ही मजबूत होगा। बैठक को वरिष्ठ पदाधिकारी कुलभूषण जी, पलिया नगर मंडल अध्यक्ष उदय वीर सिंह ,पलिया देहात शारदा मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला, संपूर्णानगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र शुक्ला आदि ने भी संबोधित किया।
Comments
Post a Comment