Friday, February 12, 2021

एनएच 322 हाजीपुर जंदाहा मार्ग पर टेंपो पलटने से दस वर्षीय किशोर की मौत

                                              राजापाकर (संवाद )सूत्र दैनिक अयोध्या टाइम्स  ।

सड़क दुर्घटना में टेंपो पलटने से एक दस वर्षीय किशोर  की इलाज के दौरान  सदर अस्पताल में मौत हो गई जबकि  अन्य लोग घायल हो गए  जिनका इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के  बाकरपुर  बाकरपुर गांव निवासी पंकज पासवान के 10 वर्षीय पुत्र विष्णु पासवान की टेंपो पलटने से मौत हो गई जहां वह अपनी सौतेली  मां के साथ उसका  इलाज कराने महुआ जा रहा था। परिजनों ने बताया कि मृतक विष्णु पासवान  के पिता पंकज पासवान पंजाब में मजदूर का काम करते हैं। वह चार बहनों में  इकलौता भाई था।

 उसकी अपनी मां का बीमारी के कारण एक साल पहले दिल्ली में मौत हो गई थी। उसके पिता ने 8 माह पहले दूसरी शादी की थी जो  गर्भवती थी।मृतक विष्णु  की फुआ महुआ में रहती है। फुआ ने   फोन कर  सौतेली मां को महुआ सरकारी हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए बुलाया था जिसको लेकर वह सौतेली मां के साथ टेंपो पर सवार होकर महुआ जा रहा था कि चकसिकंदर बाजार से आगे  बाबा चौक पर दूसरी गाड़ी के ओवरटेक करने के क्रम में संतुलन बिगड़ जाने से टेंपो सड़क किनारे पलट गई। नतीजतन  यह घटना हुई । घटना की सूचना पाकर  थाना प्रभारी नौशाद आलम अपने सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचे और उस सवार सभी को  इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। जिसमें एक दस वर्षीय युवक विष्णु कुमार का इलाज के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल में मौत हो गई। जबकि टेंपो पर सवार अन्य लोग खतरे से बाहर हैं। घटना शुक्रवार की दोपहर दो बजे की बतायी गयी है । घटना के बाद  परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।

No comments:

Post a Comment