Tuesday, February 9, 2021

गुजरात में निकाय चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार अभियान शुरू



 दैनिक अयोध्या टाइम्स  

चीफ ब्यूरो धर्मेंद्र कुमार पोरवाल अहमदाबाद 

गांधीनगर,  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई ने सोमवार को अपने नारे, गान के साथ-साथ आगामी चुनावों के लिए लोगो लॉन्च किया। गुजरात में फरवरी में नगर निगमों, नगर पालिकाओं, जिला और तहसील पंचायतों के लिए होने वाले चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है।
सिविक चुनाव के लिए कांग्रेस के नारे और लोगो जारी होने के महीना से अधिक समय के बाद भाजपा की गुजरात इकाई ने अपना नारा, गान और लोगो लॉन्च किया।

भाजपा द्वारा शुरू किया गया नारा- गुजरात चे मक्कम, भाजप साथे अधिखम का अर्थ है एक दृढ़ निश्चय वाला गुजरात, जो भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है।

भगवा पार्टी ने इस नारे की विशेषता वाला एक गीत या गान भी जारी किया।इसके अलावा, इस पार्टी ने राज्य में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए 40 लघु फिल्में, 20 विज्ञापन फिल्में, 19 जीआईएफ और 22 अलग-अलग होर्डिग्स लॉन्च किए।

इनका उपयोग छह नगर निगमों, नगर पालिकाओं, जिला और तहसील पंचायतों के चुनाव अभियानों में रणनीतिक रूप से किया जाएगा।

गुजरात भाजपा प्रमुख सी.आर. पाटिल ने मीडिया को बताया, कांग्रेस ने कई मुद्दों पर भाजपा के फैसले का विरोध किया है, जैसे कि दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नर्मदा योजना, राम मंदिर और अन्य। हम इन नारों, गानों और होर्डिग्स के माध्यम से आगामी चुनाव अभियानों में जनता के सामने इन सभी फैसलों को दिखाएंगे।

पाटिल ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की केंद्रीय आलाकमान से कोई स्टार प्रचारक नहीं आएगा

No comments:

Post a Comment