Thursday, February 4, 2021

बलरई पुलिस ने अबैध बालू खनन के दो ट्रैक्टर पकड़े

 (दैनिक अयोध्या टाइम्स)

*इटावा व्यूरो चीफ*
(नेहा कुमारी गुप्ता) 

जसवंतनगर,इटावा। बलरई पुलिस ने अबैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान, दो ट्रैक्टर अबैध बालू लदे पकड़े।

बलरई पुलिस लगातार अवैध रूप से यमुना नदी की वालू खनन करने वालों पर शिकंजा कसे हुए है। थाना उपनिरीक्षक राम प्रताप की अगुवाई में पुलिस टीम ने ग्राम बलरई क्षेत्र कचौरा मार्ग लखेरा कुआ समीप से अवैध रूप से यमुना नदी से बालू खनन कर रहे माफियाओं पर छापेमारी की तो खनन माफिया और लेबर मौके से फरार हो गए। लेकिन  पुलिस ने दो टेक्टरों को पकड़ा है। खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस की इस कार्यवाही से खनन करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है। औऱ खनन माफिया दिन भर ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते कामयाब न हो सके। गौरतलब है कि यहां पर कुछ लोगों द्वारा यमुना नदी से रेत का अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। क्षेत्र में यमुना नदी बालू घाट पर राजनैतिक संरक्षण पर स्थानीय लोग काफी दिनों से अवैध रूप से बालू का खनन कर रहे थे। ग्रामीणों द्वारा मामले की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई की है।  पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में अफरातफरी मची रही।

No comments:

Post a Comment