Saturday, February 20, 2021

नौ दिवसीय महा रूद्र यज्ञ को लेकर प्रतिमाओं का निर्माण कार्य प्रारंभ

 


राजापाकर( वैशाली)संवाद सूत्र , दैनिक अयोध्या टाइम्स।

 प्रखंड मुख्यालय राजपकर के भुवनेश्वर चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री 108 श्री शिवशक्ति महारुद्र  यज्ञ को लेकर शुक्रवार से यज्ञ स्थल परिसर में प्रतिमा  निर्माण का कार्य हो गया है। इस यज्ञ में देवी देवताओं की 111 आकर्षक मूर्तियां स्थापित की जाएगी । यज्ञ समिति के अध्यक्ष बजरंग प्रसाद सिंह ने बताया कि यज्ञ की तैयारी जोरों पर है। दर्जनों कार्यकर्ता रात दिन यज्ञ की सफलता को लेकर कार्य में जुटे हैं तो दूसरी तरफ दर्जनों कार्यकर्ता अलग अलग टोली बनाकर विभिन्न गांव में चंदा संग्रह के कार्य में जुटे हुए हैं। मालूम  हो कि आगामी 3 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ यज्ञ का  शुभारंभ  होना है। जबकि  11 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। यज्ञ की भव्यता व सौंदर्यीकरण को लेकर तैयारी जोरों पर है। वही भुवनेश्वर चौक स्थित मुख्य मार्ग पर तोरण द्वार बनाए गए हैं। कलश यात्रा में 1100 कन्याओं के भाग लेने की योजना बनाई गई है। जिसके लिए  नामांकन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसे लेकर आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ दूर-दराज के गांव से भी बड़ी संख्या में महिलाओं  व कन्याओं का नामांकन किया जा रहा है। वही यज्ञ को लेकर चारों तरफ चर्चाएं तेज हो गई हैं।  यज्ञ को लेकर चारों तरफ उत्साह  उमंग भक्ति  का माहौल देखा जा रहा है।

No comments:

Post a Comment