Wednesday, February 10, 2021

कुल्टी मण्डल भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नियामतपुर में निकली रैली


सीतारामपुर : कुल्टी मंडल भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आर ना अन्याय के खीलाफ नियामतपुर देवी मंदिर के समीप से एक रैली निकाली गई। जो नियामतपुर जिटी रोड के रास्ते नियामतपुर नियू रोड बस स्टैंड तक पहुंच समाप्त हुई।

इस दौरान रैली में तृणमूल के गुंडों माफियाओं पुलिस द्वारा जो अन्याय भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया जा रहा है इसे और बर्दाश्त नहीं किया जाने का लोगो आह्वान किया गया। रैली में शामिल महिला मोर्चा सदस्यों ने कहा कि अब ईट का जवाब पत्थर से महिला मोर्चा देगी। आर नाई अन्याय के खिलाफ एक साथ हम सब को खड़ा होना होगा और यह अत्याचारी सरकार के खिलाफ एक साथ आवाज बुलंद करनी होगी। मौके पर भाजपा जिला नेता अजीत चक्रवर्ती, महिला मोर्चा कुल्टी मंडल 3 के अध्यक्ष सोनाली बाउरी, उपाध्यक्ष श्वेता सिन्हा, परमिता राय, अर्पणा बाउरी, रीना साहू, प्रियंका आचार्य आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment