Saturday, February 6, 2021

बच्चों के बीच खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया

बिदुपुर(वैशाली) संवाद सूत्र दैनिक अयोध्या टाईम्स


बिदुपुर* प्रखण्ड क्षेत्र में चकठकसीं कुसियारी पंचायत के महेशवरपुर में मुखिया शिव नारायण राय के नेतृत्व में  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल एंड कोचिंग सेंटर खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें पंचायत के विभिन्न स्कूल व कोचिंग सेंटर के बच्चों ने भाग लिया,इस दौरान दौड़ ,खो खो, मटका फोड़,रिजिनिग, जलेबी दौड़, चाॅकलेट दौड़, सेव दौड़, रिले दौड़, प्लेट दौड़, गणित दौड़, ट्रिपल दौड़, इत्यादि जैसे परंपरागत व स्थानीय खेल का आयोजन हुआ, प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में शिव नारायण राय मुखिया ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, वही मुखिया शिव नारायण राय ने बताया कि पंचायत के विभिन्न कोचिंग संस्थान के छात्र-छात्राओं को  छिपी हुई प्रतिभा को उभारने का काम किया गया है, कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन कुमार ने किया है वही मौके पर तेज नारायण राय एवं समस्त पंचायत वासी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment