Monday, March 8, 2021

युवा राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया

राजापाकर(वैशाली) संवाद सूत्र , दैनिक अयोध्या टाइम्स 

राष्ट्रीय युवा जनता दल के  राज्यव्यापी आह्वान पर राजापाकर प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को   राजद युवा संगठन  की ओर से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किए गए। गया। जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। धरना के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करने हेतु मांग पत्र सौंपा।  उनकी मुख्य मांगों में राज्य  में बढ़ते भ्रष्टाचार  महंगाई पर रोक लगाई जाए। बढती बेरोजगारी की समस्या  का  निराकरण करने वहीं  गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की गई। पेट्रोल व डीजल के दामों में की गई वृध्दि की शीघ्र वापसी की मांग की गई। शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था को दूर करने की मांग की गई। वहीं  गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की बात कही गई । संविदा कर्मी व शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति शीघ्र की जाए। किसान विरोधी तीनों काला कानून को वापस लिया जाए। मौके पर  युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुशवाहा सहित  तपसी प्रसाद सिंह अनिल यादव  बिंदेश्वर राय अर्जुन राय राजू कुमार नीतीश यादव संजीत कुमार विकास यादव दिवाकर प्रजापति कमरे आलम  राजीव कुमार पंकज कुमार पंकज यादव  सहित धरना प्रदर्शन  में कई  कार्यकर्ता शामिल थे।

No comments:

Post a Comment