Monday, March 1, 2021

प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म दिवस समारोह आयोजित

                 


राजापाकर (वैशाली) संवाद सूत्र, दैनिक अयोध्या टाइम्स। 

प्रखंड मुख्यालय स्थित राजापाकर बाजार के मदर टेरेसा स्कूल परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्म दिवस समारोह  हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटे और उपस्थित लोगों के बीच वितरण किया । मौके पर पूर्व जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम विधानसभा प्रभारी मुन्ना जी नवमनोनीत जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता अविनाश कुमार अजीत कुमार सिंह  विनोद कुमार सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित हुए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने की व संचालन शिवनाथ सिंह ने किया। सभी लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।  जन्मदिन विकास दिवस के रुप में मनाया तथा उनके द्वारा  किए  विकास कार्य   को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं  दूसरी तरफ युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा के अध्यक्षता में जीडी पब्लिक स्कूल पचई जगदीश के परिसर में केक काटकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन मनाया गया मौके पर पातेपुर की पूर्व विधायिक व जदयू नेत्री प्रेमा चौधरी सहित दर्जनों युवा जदयू कार्यकर्ता उपस्थित हुए। श्रीमती चौधरी ने माननीय नीतीश कुमार द्वारा प्रदेश में विकास की गंगा बहाए जाने की चर्चा की तथा उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की मौके पर  नागेंद्र प्रसाद सिंह  रामचंद्र चौधरी  अभिषेक कुमार आनंद कुमार अजय कुमार महेंद्र सिंह शत्रुघ्न विश्वकर्मा भीम कुमार धर्मेंद्र साह राजकुमार सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता  शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment