Friday, May 16, 2025

कटेरी

 कटेरी के फायदों के बारे में बहुत कम जानकारी लोगों को पता है। लेकिन इस कंटीले पौधे के अनगिनत औषधीय गुणों के कारण कटेरी को कई बीमारियों के उपचार स्वरूप प्रयोग किया जाता है। चलिये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-



★सिरदर्द में फायदेमंद कटेरी
अगर आपको काम के तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी के वजह से सिरदर्द की शिकायत रहती है तो कटेरी का घरेलू उपाय बहुत लाभकारी सिद्ध होता है।
-कटेरी का काढ़ा, गोखरू का काढ़ा तथा लाल धान के चावल से बने ज्वरनाशक पेय का थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिन में तीन-चार बार सेवन करने से बुखार होने पर जो सिर दर्द होता उसमें आराम मिलता है।
-कटेरी के फल के रस को माथे पर लेप करने से सिर दर्द कम होता है।
★गंजापन करे दूर कटेरी
अक्सर किसी बीमारी के कारण बाल झड़कर गंजेपन की अवस्था आ गई है तो कटेरी का इलाज फायदेमंद साबित हो सकता है।
20-50 मिली कटेरी पत्ते के रस में थोड़ा शहद मिलाकर सिर में चंपी करने से इन्द्रलुप्त (गंजापन) में लाभ होता है।
श्वेत कंटकारी के 5-10 मिली फल के रस में मधु मिलाकर सिर में लगाने से इन्द्रलुप्त में लाभ होता है।
★रूसी या दारूणक रोग से दिलाये छुटकारा कटेरी
दिन भर बाहर धूल मिट्टी या धूप में काम करने पर अक्सर बालों में रूसी की समस्या हो जाती है। इससे निजात पाने के लिए कटेरी फल के रस में समान मात्रा में मिलाकर सिर में लगा सकते है।
★आँखों की बीमारी में फायदेमंद कटेरी
आँख संबंधी बीमारियों में बहुत कुछ आता है, जैसे- सामान्य आँख में दर्द, रतौंधी, आँख लाल होना आदि। इन सब तरह के समस्याओं में कटेरी से बना घरेलू नुस्ख़ा बहुत काम आता है। कटेरी के 20-30 ग्राम पत्तों को पीसकर उनकी लुगदी बनाकर आंखों पर बांधने से (आंखों का दर्द ) दर्द कम होता है।
★जुकाम से दिलाये राहत कटेरी
मौसम के बदलने पर नजला, जुकाम व बुखार हो जाता है, उसमें पित्तपापड़ा, गिलोय और छोटी कटेरी सबको समान मात्रा में (20 ग्राम) लेकर आधा लीटर पानी में पकाकर एक चौथाई भाग का काढ़ा पिलाने से बहुत लाभ मिलता है।
★दांत दर्द में फायदेमंद कटेरी
दांत दर्द की परेशानी दूर करने में कटेरी मदद करती है। अगर दांत बहुत दुखती हो तो कटेरी के बीजों का धुआं लेने से तुरन्त आराम मिलता है। कटेरी की जड़ , छाल, पत्ते और फल लेकर उनका काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से भी दांतों का दर्द दूर होता है।
श्वेत कंटकारी के बीजों का धूम्रपान के रूप में प्रयोग करने से दाँतों का दर्द तथा दंतकृमि कम होता है।
★खाँसी से दिलाये राहत कटेरी
अगर मौसम के बदलाव के कारण खांसी से परेशान है और कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है तो बांस से इसका इलाज किया जा सकता है।
आधा से 1 ग्राम कटेरी के फूल के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर चटाने से बालकों की सब प्रकार की खांसी दूर होती है।
15-20 मिली पत्ते का रस या 20-30 मिली जड़ के काढ़े में 1 ग्राम छोटी पीपल चूर्ण एवं 250 मिग्रा सेंधानमक मिलाकर देने से खांसी में आराम मिलता है।
छोटी कटेरी के रस से पकाए हुए घी को 5-10 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से खाँसी में आराम मिलता है।
25 से 50 मिली कटेरी काढ़े में 1-2 ग्राम पिप्पली चूर्ण मिलाकर सेवन करने से खांसी से राहत मिलती है।
20-40 मिली कण्टकारी का काढ़े का सेवन करने से सांस संबंधी समस्या, खांसी तथा छाती के दर्द में लाभ होता है।
सफेद कंटकारी के 1-2 ग्राम फल चूर्ण में मक्खन मिलाकर सेवन करने से आराम मिलता है।
★अस्थमा के कष्ट से दिलाये आराम कटेरी
मौसम के बदलते ही दमा या अस्थमा के रोगी को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है लेकिन कटेरी का औषधीय गुण इस कष्ट से आराम दिलाने में लाभकारी होता है।
कटेरी की प्रसिद्धि कफ को नाश करने के सम्बन्ध में बहुत अधिक है। छाती का दर्द इत्यादि रोगों में इसका बहुत प्रयोग होता है। जब छाती में कफ भरा हुआ हो तब इसका 20-30 मिली काढ़ा देने से बहुत लाभ होता है। इसके फलों के 20-30 मिली काढ़े में 500 मिग्रा भुनी हुई हींग और 1 ग्राम सेंधा नमक डालकर पीने से जीर्ण अस्थमा में भी लाभ होता है।
कटेरी पञ्चाङ्ग को यवकुट कर आठ गुना पानी मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं, गाढ़ा होने पर कांच की शीशी में रखें। इसमें 1 ग्राम मधु मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से आराम मिलता है।
छोटी कटेरी के 2-4 ग्राम कल्क में 500 मिग्रा हींग तथा 2 ग्राम मधु मिलाकर, सेवन करने से अस्थमा में लाभ होता है।
छोटी कटेरी की जड़, श्वेत जीरक और आंवला से बने चूर्णं (1-3 ग्राम) में, मधु मिलाकर प्रयोग करने से अस्थमा में लाभ होता है।
★उल्टी के परेशानी में फायदेमंद कटेरी
अगर मसालेदार खाना खाने या किसी बीमारी के साइड इफेक्ट के वजह से उल्टी हो रही है तो कटेरी का सेवन इस तरह से करने पर फायदा मिलता है।
10-20 मिली कटेरी के रस में 2 चम्मच मधु मिलाकर देने से उल्टी से राहत मिलती है।
अडूसा, गिलोय तथा छोटी कटेरी से बने काढ़े ठंडा होने पर उसमें मधु मिलाकर, 10-20 मिली की मात्रा में पीने से सूजन और खाँसी से आराम मिलता है।
★अग्निमांद्द या अपच से दिलाये छुटकारा कटेरी
अगर खान-पान में गड़बड़ी होने पर बदहजमी की समस्या हो रही है तो उसमें कटेरी का इस तरह से सेवन करने पर आराम मिलता है।
समान मात्रा में कटेरी और गिलोय के 1½ ली रस में 1 किग्रा घी डालकर पकाना चाहिए। जब केवल घी मात्र शेष रह जाए तब उसको उतार कर छान लें। इस घी को 5 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से अपच की समस्या तथा खांसी की समस्या से राहत मिलती है। कंटकारी के गुण अपच के समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
★पेट दर्द में फायदेमंद कटेरी
अक्सर मसालेदार खाना खाने या असमय खाना खाने से पेट में गैस हो जाने पर पेट दर्द की समस्या होने लगती है। कटेरी के फलों के बीज निकाल कर उनको छाछ में डालें तथा उबालकर सुखा दें। फिर उनको रातभर मट्ठे में डुबोएं तथा दिन में सुखा लें। ऐसा 4-5 दिन तक करके उनको घी में तलकर खाने से पेट दर्द तथा पित्त संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।
★मूत्रकृच्छ्र या मूत्र संबंधी समस्याओं में फायदेमंद कटेरी
मूत्र संबंधी बीमारी में बहुत तरह की समस्याएं आती हैं, जैसे- मूत्र करते वक्त दर्द या जलन होना, मूत्र रुक-रुक कर आना, मूत्र कम होना आदि। कटेरी इस बीमारी में बहुत ही लाभकारी साबित होता है।
छोटी कटेरी के जड़ के चूर्ण में समान भाग में बड़ी कटेरी के जड़ का चूर्ण मिलाकर, 2 चम्मच दही के साथ, सात दिन तक खाने से पथरी, मूत्रकृच्छ्र (मूत्र त्याग में कठिनता) तथा जलोदर (पेट में जल की मात्रा अधिक होने के कारण सूजन) में लाभ होता है।
कटेरी के 10-20 मिली रस को मट्ठे में मिलाकर, कपड़े से छानकर पिलाने से मूत्रकृच्छ्र (पेशाब की रुकावट) में लाभ होता है।
★गर्भपात का खतरा करे कम कटेरी
कटेरी का औषधीय गुण गर्भपात के खतरे को कम करने में मदद करता है। छोटी कटेरी या बड़ी कटेरी की 10-20 ग्राम जड़ों को 2-4 ग्राम पिप्पली के साथ मिलाकर भैंस के दूध में पीस छानकर कुछ दिन तक रोज दो बार पिलाते रहने से गर्भपात का भय नहीं रहता और स्वस्थ शिशु का जन्म होता है।
★बुखार से दिलाये राहत कटेरी
बुखार के लक्षणों से कष्ट से निजात दिलाने में कटेरी का घरेलू उपाय लाभकारी होता है-
कटेरी की जड़ और गिलोय को समान मात्रा में मिलाकर काढ़ा बना लें। 10-20 मिली काढ़ा को सुबह शाम पिलाने से बुखार तथा पूरे शरीर का दर्द कम होता है।
कटेरी की जड़, सोंठ, बला-मूल, गोखरू तथा गुड़ को समभाग लेकर दूध में पकाकर, 20-40 मिली सुबह-शाम पीने से मल-मूत्र की रुकावट, बुखार और सूजन दूर होती है।
★हृदय की बीमारी में फायदेमंद कटेरी
कटेरी हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती है इससे दिल की बीमारी होने की संभावना कम होती है। 1-2 ग्राम श्वेत कंटकारी के जड़ की त्वचा के चूर्ण का सेवन करने से हृदय की बीमारी कम होती है।
★दस्त रोके कटेरी
अगर ज्यादा मसालेदार खाना, पैकेज़्ड फूड या बाहर का खाना खा लेने के कारण दस्त है कि रूकने का नाम ही नहीं ले रहा तो कटेरी का घरेलू उपाय बहुत काम आयेगा।श्वेत कंटकारी के 1-2 ग्राम फल चूर्ण का सेवन तक्र (छाछ) के साथ करने से अतिसार में लाभ होता है।
★बवासीर या पाइल्स में फायदेमंद कटेरी
अगर ज्यादा मसालेदार, तीखा खाने के आदि है तो पाइल्स के बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। उसमें बवासीर का घरेलू उपाय बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। श्वेत कंटकारी के फलों को कोशातकी के काढ़े में पकाकर प्रयोग करने से अर्श या पाइल्स में लाभ होता है।
★प्रसव-पीड़ा या लेबर पेन में लाभकारी कटेरी
कटेरी का औषधीय गुण लेबर पेन को कम करने में मदद करती है। 10-20 मिली श्वेत कंटकारी के जड़ का सेवन करने से प्रसव पीड़ा कम होता है।
★त्वचा संबंधी समस्याओं में फायदेमंद कटेरी
आजकल के प्रदूषण भरे वातावरण में त्वचा संबंधी रोग होने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। हर कोई किसी न किसी त्वचा संबंधी परेशानी से ग्रस्त हैं। कटेरी इन सब परेशानियों को कम करने में मदद करती है।
श्वेत कंटकारी के जड़ को पीसकर लेप करने से कण्डू या खुजली, क्षत (कटना या छिलना) तथा अल्सर के घाव में लाभकारी होता है।
★गंजापन दूर करने में कटेरी के फायदे
बालों की समस्या में कटेरी का उपयोग फायदेमंद हो सकता है क्योंकि आयुर्वेद शास्त्रों में इसको बालों के लिए अच्छा बताया गया है।
★गले की सूजन को ठीक करने में कटेरी का इलाज लाभकारी
आप यदि गले की सूजन से परेशान है तो आपके लिए कटेरी का उपयोग फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें सूजन को कम करने के साथ -साथ कफ को भी शांत करने का गुण भी पाया जाता है।
★मंदाग्नि या अपच में कटेरी का सेवन फायदेमंद
मंदाग्नि होने से खाना ठीक से नहीं पचता है इस स्थिति में आपके लिए कटेरी का सेवन लाभकारी हो सकता है, क्योंकि कटेरी में आयुर्वेद के अनुसार दीपन और पाचन के गुण पाए जाते है जिससे ये मंदाग्नि में दूर कर खाना पचाने में मदद करती है।
★पेट के रोग में कटेरी के फायदे
पेट संबंधी समस्याओं में कटेरी का प्रयोग फायदेमंद होता है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार कटेरी में दीपन और पाचन के गुण होते है जो कि पाचन शक्ति को अच्छा रखकर पेट संबंधी रोगों को ठीक करने सहायक होता है।
■कटेरी का उपयोगी भाग
आयुर्वेद में कटेरी के पञ्चाङ्ग, जड़, पत्ते, पुष्प, फल तथा बीज का प्रयोग औषधि के लिए किया जाता है।
◆कटेरी के पौधे का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
बीमारी के लिए कटेरी के सेवन और इस्तेमाल का तरीका पहले ही बताया गया है। अगर आप किसी ख़ास बीमारी के इलाज के लिए कटेरी का उपयोग कर रहे हैं तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें।
चिकित्सक के परामर्श के अनुसार कटेरी का 20-50 मिली काढ़े का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर - उपयोग करने से पूर्व किसी चिकित्सक/वैद्य से परामर्श अवश्य लें, बीमारी की स्थिति के हिसाब से प्रयोग विधि और मात्रा अलग हो सकती है।

No comments:

Post a Comment