Tuesday, April 7, 2020

किसानों के लिए कम्बाईन हार्वेस्टर की दरें निर्धारित

शिवपुरी, 06 अप्रैल 2020/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा फसलों की कटाई में हार्वेस्टरों की कमी और कम्बाईन हार्वेस्टरों के मालिकों द्वारा किसानों से फसल कटाई के लिए अधिक दरों की सूचना मिलने पर हार्वेस्टर की दरों का निर्धारण किया गया है।  संचालक कृषि अभियांत्रिकी भोपाल के निर्देशानुसार कम्बाईन हार्वेस्टरों की दरें 1200 रूपए प्रति एकड़ अथवा 2000 रूपए प्रति घंटे निर्धारित की गई हैं। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को अधिक दरों के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।: 

 

अस्पतालों में मरीजों से पंजीयन शुल्क नहीं लेने के निर्देश

शिवपुरी, 06 अप्रैल 2020/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित सभी अस्पतालों, चिकित्सा संस्थानों में किसी भी मरीज से कोई भी पंजीयन शुल्क या अन्य शुल्क नहीं लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सिविल सर्जन से कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण के संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए किसी भी मरीज से पंजीयन शुल्क नहीं लें। वर्तमान में रोगी कल्याण समिति के सुदृढ़ीकरण के लिये बीपीएल, गर्भवती महिला, दिव्यांगजन और वृद्धजन के अलावा अन्य सभी मरीजों से पंजीयन शुल्क लिया जाता है। इस कारण मरीजों को लाइन में लगाना पड़ता है और संक्रमण का खतरा बढ़ता है। इसलिये सभी मरीजों से आगामी आदेश तक पंजीयन शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया गया है।

 

जरूरतमंदों के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा ने जारी किया टोल फ्री नंबर 15100

शिवपुरी, 06 अप्रैल 2020/ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा कोरोना वायरस प्रकोप के कारण संपूर्ण भारतवर्ष में लॉक डाउन की घोषणा किए जाने के उपरांत विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र से संबंधित व्यक्तियों की आय के साधन समाप्त हो जाने से उन्हें सामान्य आवश्यकता की पूर्ति में हो रही समस्याओं को कम किए जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जिला प्रशासन के समन्वय से उचित कदम उठाए जाएंगे। इस संबंध में राष्ट्रीय विधिक सेवा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर जरूरतमंद व्यक्ति संपर्क कर सकता है।

 

भूखों को भोजन और असहाय की मदद करने से अंतरात्मा को सन्तुष्टि मिलती है- सत्या पण्डित




*ब्युरो रिपोर्ट:- जितेंद्र सिंह अन्नू*

उत्तर प्रदेश बाराबंकी सौमैया नगर ग्राम ढकौली स्थित नई बस्ती में रहने वाले भाजपा नेता सत्या पण्डित(विधायक)  ने गरीब असहाय लोगों को भोजन वितरित किया जिसमें मुख्य रूप से युवा हृदय सम्राट सिद्धौर मण्डल मंत्री अभिजीत चौरसिया व मंडल मंत्री भाजपा बंकी देहात अश्वनी मिश्रा बच्चा महाराज सरदार कंवर सिंह सरदार सतवीर सिंह कालरा उपस्थित रहे सत्या पण्डित ने हमारे संवाददाता जितेंद्र सिंह अन्नू से बताया कि इस महामारी से मन बहोत आहत है आस पास के छेत्रो का लगातार मय सर्वेक्षण करता रहता हूँ कही भी किसी भी ब्यक्ति को इस संकट की घड़ी में कोई परेशानी न आये इसके लिए मय आने युवा साथियों के साथ लगातार घर घर पहुँच कर हर किसी से बात करता रहता हूँ आज हमलोगों ने सैकड़ो गरीबों को भोजन कराया व सभी से अपील करते हुए निवेदन किया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी ने को निर्देश दिए डॉय हम सभी को उसका पूर्णतः पालन करना है जिससे हमारा आपका परिवार सुरछित और खुशहाल रहे सत्या पण्डित के इस पहल से आस पास के छेत्रो में चर्चा का विषय बन गया लोगो मे तरह तरह की सरहना भी हो रही है सत्या पण्डित ने कहा आज जो भी कुछ मय हूँ ये देन मेरे समाज के हर गरीब की दुआ है मै प्रति वर्ष इस तरह के अक्सर धार्मिक अनुष्ठान भी करता हूँ जिसमें हम अपने आस पास के सैकड़ों गर्व्वब भाइयों को बुलाकर उनका सेवा करते है आज मुझे गर्व है कि हम सभी को एक सेवक के रूप में इस तरह का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मिला है सत्या पण्डित ने यदि इस समाज के लिए और देश के लिए मुझे अपना बलिदान देना पड़े तो मै दे सकता हूँ सत्या पण्डित की इस बात से वहाँ मौजूद लोगों की आंखे नम सी हो गई भोजन करने वहाँ एक बुजुर्ग पहुँचा जिससे हमारे संवाददाता ने कुछ बाते की उसने एक छोटी सी बात कहते हुए कहा हम लोग जब जब किसी संकट में आते है तब तब सत्या पण्डित हम सभी के बीच एक परिवार के जैसे आकर हम अभी की मदद करते है आज 2 वर्ष से लगातार सत्या पण्डित हम सभी की हर तरह की मदद करते है बुजुर्ग ने बात करते हुए यह भी बताया की साहब मय बहोत गरीब हूँ मेरा एक बेटा और 2 बेटियां है जिनको मय अछि शिछा नही दे पा  रहा था लेकिन जब इस बात की जानकारी सत्या बेटा को हुई कि मेरी आर्थिक स्थिति नही ठीक है जिससे मय अपने बच्चो को अच्छी शिछा नही दिला पा रहा हूँ तभी सत्या पण्डित हमारे घर पहुँचे और हमसे कहा कि मै आपका बेटा हूँ इस लिए आज से मेरी जिम्मेदारी है मै आपके बच्चो को आज से अपनी जिम्मेदारी पर शिछा दिलाऊंगा तभी से सत्या पण्डित हमारे तीनों बच्चो की ऊनी तरफ से पढ़ाई करवाते है सर पढ़ाई का खर्च हम सभी का बेटा सत्या पण्डित निर्वाहन करते है


 

 



 

किसानों के लिए कम्बाईन हार्वेस्टर की दरें निर्धारित





शिवपुरी, 06 अप्रैल 2020/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा फसलों की कटाई में हार्वेस्टरों की कमी और कम्बाईन हार्वेस्टरों के मालिकों द्वारा किसानों से फसल कटाई के लिए अधिक दरों की सूचना मिलने पर हार्वेस्टर की दरों का निर्धारण किया गया है।  संचालक कृषि अभियांत्रिकी भोपाल के निर्देशानुसार कम्बाईन हार्वेस्टरों की दरें 1200 रूपए प्रति एकड़ अथवा 2000 रूपए प्रति घंटे निर्धारित की गई हैं। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को अधिक दरों के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 



 



अस्पतालों में मरीजों से पंजीयन शुल्क नहीं लेने के निर्देश





शिवपुरी, 06 अप्रैल 2020/ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित सभी अस्पतालों, चिकित्सा संस्थानों में किसी भी मरीज से कोई भी पंजीयन शुल्क या अन्य शुल्क नहीं लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सिविल सर्जन से कहा गया है कि कोविड-19 संक्रमण के संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए किसी भी मरीज से पंजीयन शुल्क नहीं लें। वर्तमान में रोगी कल्याण समिति के सुदृढ़ीकरण के लिये बीपीएल, गर्भवती महिला, दिव्यांगजन और वृद्धजन के अलावा अन्य सभी मरीजों से पंजीयन शुल्क लिया जाता है। इस कारण मरीजों को लाइन में लगाना पड़ता है और संक्रमण का खतरा बढ़ता है। इसलिये सभी मरीजों से आगामी आदेश तक पंजीयन शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया गया है।

 

 



 



जरूरतमंदों के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा ने जारी किया टोल फ्री नंबर 15100






शिवपुरी, 06 अप्रैल 2020/ मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा कोरोना वायरस प्रकोप के कारण संपूर्ण भारतवर्ष में लॉक डाउन की घोषणा किए जाने के उपरांत विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र से संबंधित व्यक्तियों की आय के साधन समाप्त हो जाने से उन्हें सामान्य आवश्यकता की पूर्ति में हो रही समस्याओं को कम किए जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से जिला प्रशासन के समन्वय से उचित कदम उठाए जाएंगे। इस संबंध में राष्ट्रीय विधिक सेवा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर जरूरतमंद व्यक्ति संपर्क कर सकता है।


 

 



 



अन्य राज्यों में रूके म.प्र.निवासियों के भोजन एवं रूकने की व्यवस्था कराने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित





शिवपुरी, 06 अप्रैल 2020/ नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए लॉकडाउन के कारण मध्य प्रदेश के निवासीगण जो अन्य राज्यों में रुके हुए हैं, उनके भोजन तथा रुकने की व्यवस्था कराने के लिए दल गठित कर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा ई दक्ष केंद्र के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07492-233881 है।
  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा ने बताया कि गठित दल में नोडल अधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेंद्र सुंद्रियाल तथा सहायक नोडल अधिकारी के रूप में क्षेत्र संयोजक श्री राजकुमार सिंह बघेल को नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही गठित कंट्रोल रूम में महिला एवं बाल विकास के सहायक वर्ग 2 श्री उमेश कुमार भटनागर (9479691244) तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक वर्ग 2 श्री सुनील सिंह चैहान (9425489097) की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम प्रातः 11 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित किया जाएगा।

 

 



 



जिले में धारा 144 की अवधि अब 14 अप्रैल हुई





शिवपुरी, 06 अप्रैल 2020/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुग्रहा पी द्वारा आमजन के स्वास्थ्य एवं लोक हितों को दृष्टिगत रखते हुए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(2) के तहत शिवपुरी जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश की अवधि 6 अप्रैल से बढ़ाकर 14 अप्रैल 2020 रात्रि 12 बजे तक कर दी है।
नोबेल कोरोना वायरस बीमारी के प्रसार एवं बचाव के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में उक्त प्रतिबंधात्मक आदेश की अवधि में वृद्धि की गई है।

 

 



 



कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने की इस मुहीम में हमारे साथ मिल कर लड़े: जमाल फ़ात्मा

दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता,रामपुर- कोरोना वायरस नाम की महामारी से लड़ने की इस मुहीम में हमारे साथ मिल कर लड़े। इसके लिये  आपको कहीं मोर्चे पे जाने की ज़रूरत नहीं है। आपको बस घर पर रहना है। किसी भीड़ भाड़ वाली जगह पर नहीं जाना है।अभी इस जानलेवा बीमारी की कोई दवाई  उपलब्ध नहीं है। इससे बचने की दवाई हमारे ही पास है जो दवाई है घरों में रहने की। किसी से मत मिलो ना किसी को बुलाओ ना किसी के घर जाओ।एक दूसरे से दूरी बनाये रखो। यही एक मात्र उपाय है  इससे बचने  का। घबराये नहीं आपने लॉक डाउन के 13  दिन पार कर लिये हैँ मंज़िल क़रीब है कुछ ही दिन शेष हैं। हिम्मत से काम लो व दुखों से न  डरो। यह बचे हुए दिन भी गुज़र जाएंगे।  रात जैसे गुज़र गई सोते हुए दिन कामयाबी के साथ और काट लो। लॉक डाउन का अनुपालन करो एवं घरों में रहो सुरक्षित रहो।एक निवेदन और है कि आप के  घर या पड़ोसियों  के घर कोई  बाहर  से आये तो एक ज़िम्मेदार नागरिक होने का सबूत दें एवं जिला प्रशासन को सूचित करें।घर पर रहें सुरक्षित रहें। जमाल फ़ात्मा प्रधानाचार्या रा•ख़ुर्शीद कन्या इ• का•रामपुर

 

 


सपा नेताओं ने भूखे व ज़रूरतमंदो को लगातार दसवें दिन वितरित किए खाना पैकेट



हरदोई।(अयोध्या टाइम्स)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव जी के निर्देश पर कोशिश कोई भी भूखा ना रहे के चलते आज फिर सपा नेता संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा, रामज्ञान गुप्ता ने आज लगातार दसवें दिन भोजन पैकेट शहर के विभिन्न जगहों पर जाकर भूख से जूझ रहे लोगों व महिलाओं को भोजन देकर उनका सहारा बनने का काम किया तथा सभी लोगों से कहा कि लॉक डाउन का पालन करें व सोशल डिस्टेंस के लिए भी जागरूक किया। सपा नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर हम समाजवादी लोग एक छोटी सी कोशिश कर अपने उन भूखे भाइयों व परिवारों तक रोटी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हम समाजवादी लोग ऐसे ही लगातार कई दिनों से भोजन वितरण का काम कर रहें है और आगे लगातार करते रहेंगे। सपा नेताओं द्वारा आज भी ज़िला प्रशासन को 200 भोजन के पैकेट सौंपे गए। इस मौके पर संजय कुमार सिंह, मुकेश सिंह , सोनू गुप्ता मौजूद रहे।


 

 



 

धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 40 वां स्थापना दिवस



पाली(हरदोई)-(अयोध्या टाइम्स)सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया हालांकि कोरोना के चलते सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवास पर ही कार्यक्रम मनाया जिसमें आशुतोष मिश्रा, रोहित मिश्र, अनुज मिश्रा, अनमोल बाजपेई, राहुल अवस्थी आदि ने  अपने अपने आवास पर स्थापना दिवस मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।


जानकारी देते हुए पाली मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर इस महामारी को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता के द्वारा अपने अपने बूथ पर 5 परिवारों को राशन सामग्री का भोजन वितरण कराया गया। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी पाली के प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा  5-5 परिवारों को राशन सामग्री पहुंचाई गई।


स्थापना दिवस पर मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का मूल श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ है 1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण हेतु जनसंघ अन्य दलों के साथ विलय हो गया। इससे 1977 में पदस्थ कांग्रेस पार्टी को 1977 के आम चुनावों में हराना सम्भव हुआ। तीन वर्षों तक सरकार चलाने के बाद 1980 में जनता पार्टी विघटित हो गई और पूर्व जनसंघ के पदचिह्नों को पुनर्संयोजित करते हुये 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का निर्माण किया गया। यद्यपि शुरुआत में पार्टी असफल रही और 1984 के आम चुनावों में केवल दो लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही। इसके बाद राम जन्मभूमि आंदोलन के बाद कुछ राज्यों में चुनाव जीतते हुये और राष्ट्रीय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करते हुये 1996 में पार्टी भारतीय संसद में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। इसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया जो 13 दिन चली। 1998 में आम चुनावों के बाद भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का निर्माण हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी जो एक वर्ष तक चली। इसके बाद आम-चुनावों में राजग को पुनः पूर्ण बहुमत मिला और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार ने अपना कार्यकाल पूर्ण किया। इस प्रकार पूर्ण कार्यकाल करने वाली पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी। 2014 के आम चुनावों में राजग ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत मिली और 2014 में सरकार बनायी।


 

 



 

होप सोसाइटी ऑफ इंडिया कर रही गरीबों की मदद



शाहाबाद(हरदोई) ।(ललित गुप्ता)होप सोसाइटी ऑफ इंडिया क्षेत्र में बेसहारा,गरीब,जरूरतमंदों की मदद कर रही है।सोसाइटी के अध्यक्ष व योगदानकर्ता अनवार खां,नसीर खां,अमित श्रीवास्तव, सभासद अखिलेश त्रिपाठी,आकाश चौधरी, खय्याम खां, बसंत गुप्ता मानव,सलीम सिद्दीकी, अफज़ाल,अदनान व अन्य कई सहयोगियों ने मिलकर इस सेवा के कार्य को नगर व क्षेत्र में विस्तार दिया।नसीर खां के मुताबिक पिछले रविवार से सभी सहयोगी विभिन्न इलाकों विशेषकर अल्हापुर,खत्ता जमाल खां, बरुआ बाजार,महुआ टोला, महमंद,एवं दिलेरगंज सहित कई इलाकों में जाकर जरूरतमंदों में आटा, तेल,नमक,हल्दी,मिर्च,चावल आदि सामग्री को पैक्ड कर वितरित कर रहे हैं।यह सभी लोग निःस्वार्थ भाव से कोरोना संक्रमण के संकट के समय लोगों की विशेष सहायता कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
साथ ही लोगों सामाजिक दूरी का महत्व भी बता रहे हैं।सभी सहयोगी लोगों के स्वस्थ व सुरक्षित रहने की कामना कर रहे हैं।