Tuesday, April 7, 2020
किसानों के लिए कम्बाईन हार्वेस्टर की दरें निर्धारित
अस्पतालों में मरीजों से पंजीयन शुल्क नहीं लेने के निर्देश
जरूरतमंदों के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा ने जारी किया टोल फ्री नंबर 15100
भूखों को भोजन और असहाय की मदद करने से अंतरात्मा को सन्तुष्टि मिलती है- सत्या पण्डित
किसानों के लिए कम्बाईन हार्वेस्टर की दरें निर्धारित
अस्पतालों में मरीजों से पंजीयन शुल्क नहीं लेने के निर्देश
जरूरतमंदों के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा ने जारी किया टोल फ्री नंबर 15100
अन्य राज्यों में रूके म.प्र.निवासियों के भोजन एवं रूकने की व्यवस्था कराने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा ने बताया कि गठित दल में नोडल अधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेंद्र सुंद्रियाल तथा सहायक नोडल अधिकारी के रूप में क्षेत्र संयोजक श्री राजकुमार सिंह बघेल को नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही गठित कंट्रोल रूम में महिला एवं बाल विकास के सहायक वर्ग 2 श्री उमेश कुमार भटनागर (9479691244) तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक वर्ग 2 श्री सुनील सिंह चैहान (9425489097) की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम प्रातः 11 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित किया जाएगा।
जिले में धारा 144 की अवधि अब 14 अप्रैल हुई
नोबेल कोरोना वायरस बीमारी के प्रसार एवं बचाव के संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में उक्त प्रतिबंधात्मक आदेश की अवधि में वृद्धि की गई है।
कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने की इस मुहीम में हमारे साथ मिल कर लड़े: जमाल फ़ात्मा
सपा नेताओं ने भूखे व ज़रूरतमंदो को लगातार दसवें दिन वितरित किए खाना पैकेट
हरदोई।(अयोध्या टाइम्स)समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव जी के निर्देश पर कोशिश कोई भी भूखा ना रहे के चलते आज फिर सपा नेता संजय कश्यप, मुकुल सिंह आशा, रामज्ञान गुप्ता ने आज लगातार दसवें दिन भोजन पैकेट शहर के विभिन्न जगहों पर जाकर भूख से जूझ रहे लोगों व महिलाओं को भोजन देकर उनका सहारा बनने का काम किया तथा सभी लोगों से कहा कि लॉक डाउन का पालन करें व सोशल डिस्टेंस के लिए भी जागरूक किया। सपा नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर हम समाजवादी लोग एक छोटी सी कोशिश कर अपने उन भूखे भाइयों व परिवारों तक रोटी पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हम समाजवादी लोग ऐसे ही लगातार कई दिनों से भोजन वितरण का काम कर रहें है और आगे लगातार करते रहेंगे। सपा नेताओं द्वारा आज भी ज़िला प्रशासन को 200 भोजन के पैकेट सौंपे गए। इस मौके पर संजय कुमार सिंह, मुकेश सिंह , सोनू गुप्ता मौजूद रहे।
धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 40 वां स्थापना दिवस
पाली(हरदोई)-(अयोध्या टाइम्स)सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया हालांकि कोरोना के चलते सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवास पर ही कार्यक्रम मनाया जिसमें आशुतोष मिश्रा, रोहित मिश्र, अनुज मिश्रा, अनमोल बाजपेई, राहुल अवस्थी आदि ने अपने अपने आवास पर स्थापना दिवस मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
जानकारी देते हुए पाली मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर इस महामारी को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता के द्वारा अपने अपने बूथ पर 5 परिवारों को राशन सामग्री का भोजन वितरण कराया गया। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी पाली के प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा 5-5 परिवारों को राशन सामग्री पहुंचाई गई।
स्थापना दिवस पर मण्डल अध्यक्ष शिवम तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का मूल श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ है 1977 में आपातकाल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण हेतु जनसंघ अन्य दलों के साथ विलय हो गया। इससे 1977 में पदस्थ कांग्रेस पार्टी को 1977 के आम चुनावों में हराना सम्भव हुआ। तीन वर्षों तक सरकार चलाने के बाद 1980 में जनता पार्टी विघटित हो गई और पूर्व जनसंघ के पदचिह्नों को पुनर्संयोजित करते हुये 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का निर्माण किया गया। यद्यपि शुरुआत में पार्टी असफल रही और 1984 के आम चुनावों में केवल दो लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही। इसके बाद राम जन्मभूमि आंदोलन के बाद कुछ राज्यों में चुनाव जीतते हुये और राष्ट्रीय चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करते हुये 1996 में पार्टी भारतीय संसद में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी। इसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया जो 13 दिन चली। 1998 में आम चुनावों के बाद भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का निर्माण हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी जो एक वर्ष तक चली। इसके बाद आम-चुनावों में राजग को पुनः पूर्ण बहुमत मिला और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार ने अपना कार्यकाल पूर्ण किया। इस प्रकार पूर्ण कार्यकाल करने वाली पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी। 2014 के आम चुनावों में राजग ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत मिली और 2014 में सरकार बनायी।
होप सोसाइटी ऑफ इंडिया कर रही गरीबों की मदद
शाहाबाद(हरदोई) ।(ललित गुप्ता)होप सोसाइटी ऑफ इंडिया क्षेत्र में बेसहारा,गरीब,जरूरतमंदों की मदद कर रही है।सोसाइटी के अध्यक्ष व योगदानकर्ता अनवार खां,नसीर खां,अमित श्रीवास्तव, सभासद अखिलेश त्रिपाठी,आकाश चौधरी, खय्याम खां, बसंत गुप्ता मानव,सलीम सिद्दीकी, अफज़ाल,अदनान व अन्य कई सहयोगियों ने मिलकर इस सेवा के कार्य को नगर व क्षेत्र में विस्तार दिया।नसीर खां के मुताबिक पिछले रविवार से सभी सहयोगी विभिन्न इलाकों विशेषकर अल्हापुर,खत्ता जमाल खां, बरुआ बाजार,महुआ टोला, महमंद,एवं दिलेरगंज सहित कई इलाकों में जाकर जरूरतमंदों में आटा, तेल,नमक,हल्दी,मिर्च,चावल आदि सामग्री को पैक्ड कर वितरित कर रहे हैं।यह सभी लोग निःस्वार्थ भाव से कोरोना संक्रमण के संकट के समय लोगों की विशेष सहायता कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
साथ ही लोगों सामाजिक दूरी का महत्व भी बता रहे हैं।सभी सहयोगी लोगों के स्वस्थ व सुरक्षित रहने की कामना कर रहे हैं।