Tuesday, September 15, 2020

हमारे भारत रत्न अभियंताओं  के लिए प्रेरणा है

पहिये  के आविष्कार से लेकर आधुनिक समय के ड्रोन तक, इंजीनियरों ने प्रौद्योगिकी की प्रगति और विकास के लिए महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी प्रदान किए हैं और कर रहे हैं। जैसा कि हम सभी 15 सितंबर को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया सर के जन्मदिन के अवसर पर हम  15 सितंबर को अभियंता दिवस मतलब कि इंजीनियर्स डे मनाते हैं।

दोस्तों विश्वेश्वरैया सर भारत के सबसे विपुल सिविल इंजीनियर अर्थशास्त्री और राजनेता थे। इनकी गिनती पिछली सदी के अग्रणी राष्ट्र बिल्डरों में की जा सकती है। एम विश्वेश्वरैया सर भारत के इंजीनियरिंग आइकन थे और अभी भी है।

इन्होंने दोस्तों कड़ी मेहनत के साथ कई प्रणालियों को वास्तविकता में इंजीनियर किया। हम आज याद कर रहे हैं जोकि हमारे राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान को हम कभी नहीं भूल सकते हैं।

दोस्तों इनको 1912 से 1918 तक मैसूर के दीवान के रूप में भी जाना जाता था क्योंकि वह मुख्य अभियंता थे जो मैसूर में कृष्णा राजा सागर डैम के निर्माण के लिए जिम्मेदार थे। वही हैदराबाद शहर के लिए बाढ़ सुरक्षा प्रणाली के प्रमुख डिजाइनर के रूप में उनकी भागीदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। भारत सरकार ने दोस्तों वर्ष 1955 में 'भारत रत्न' का सम्मान करते हुए समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान को बहुत ही सराहा था।

हमारे देश के सभी इंजीनियरों को इस इंजीनियर्स डे की हार्दिक बधाई। आज का दिन सभी इंजीनियरों को समर्पित है जिन्होंने अपने महान विचारों और नवाचारो  के साथ पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया है और बदल रहे हैं। दोस्त जैसा कि आप भी जानते हैं कि हमारे भारत में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष कोविड 19 से उपजी वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कहर के कारण सार्वजनिक कार्यक्रम तो नहीं आयोजित किए जाएंगे , जैसा कि प्रत्येक वर्ष देश के संस्थान और संगठन कार्यक्रम आयोजित करते थे जो समर्पित था राष्ट्र को विकसित करने में इंजीनियरों के महत्व योगदान और उपलब्धियों को उजागर करने के लिए, अपने देश के विभिन्न हिस्सों से हर साल दोस्तों लाखो इंजीनियरिंग स्टूडेंट निकलते हैं। कॉलेजों  में हम सभी देखते हैं कि वर्तमान परिदृश्य के बारे में सेमिनार के साथ मनाया जाता है। दोस्त अभियंता दिवस को एक ऐसा दिन के रूप में मनाया जाना चाहिए जिसमें इंजीनियरिंग क्षेत्र के सभी अधिकारियों द्वारा उत्साह के साथ  व्यवहार करते हुए मनाना चाहिए कि आने वाले भविष्य के अभियंताओं को प्रेरित करें।।

हाइकु 

हिंदी में बिन्दी 

श्रृंगार में मेहंदी    

भाषा की स्कंदी |१|

 

                                है आर्यभाषा 

                                आत्मा की परिभाषा 

                                मिटे निराशा |२|

 

धर्म आधार 

उपदेश प्रचार  

मिले संस्कार |३|

 

                              छदं से अलंकृत 

                              रिश्ता संस्कृत 

                              है ज्ञान कृत |४|

 

ढोलक वजी  

संगीत से है सजी 

आदर में जी |५|

 

                             भाषा लहर  

                             राष्ट्र की धरोहर 

                             है मनोहर |६|

देश की शक्ति 

सहज अभिव्यक्ति 

मातृत्व भक्ति |७|

 

 

                             है अभिमान 

                             हिन्दुस्तान की शान  

                             बढाती मान |८|

 

पूर्व सैनिक 

प्रमोद कुमार चौहान 

Monday, September 7, 2020

थाना ठाकुरगंज पुलिस ने शातिर किस्म के लुटेरे को किया गिरफ्तार

लखनऊ :- पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अपराध नियंत्रण करने तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु अपर पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन पर काम कर रही पश्चिमी जोन पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता ।


सहायक पुलिस आयुक्त चौक आई.पी.सिहं के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम थाना प्रभारी ठाकुरगंज राजकुमार सिहं, उ0नि0 जगदीश प्रसाद पाण्डेय, उ0नि0विनय कुमार, का0 संजीव कुमार सिंह, का0 सियाराम को एक बडी सफलता हाथ लगी । पुलिस टीम के प्रयासों के फलस्वरूप शातिर किस्म का लूटेरा सूफियान पुत्र स्व0 फुरकान निवासी वजीरबाग बडी मस्जिद थाना सआदतगंज लखनऊ को भूहर पुल के आगे से एक अदद अवैध 12 बोर तमचां मय दो अदद अवैध 12 बोर जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसका पूर्व आपराधिक इतिहास भी है। इसी क्रम में आज पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


Wednesday, September 2, 2020

भारत ने फिर किया चीन पर डिजिटल स्ट्राइक, PUBG समेत 118 चीनी ऐप्स बैन

भारत ने 118 चीनी ऐप को बैन कर दिया है। भारत ने चीन को एक और बड़ा झटका दिया है। तीसरी बार है ये जब चीनी ऐप पर पाबंदी लगाई गई है। एलएसी पर चीनी कारस्पतानियों के बाद भारत ने पबजी समेत 118 चीनी ऐप पर पाबंदी लगाई गई। बैन किए गए चीनी ऐप को सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है। अभी तक सरकार 224 चीनी ऐप को बैन कर चुकी है। 


भारत ने 29 जून को टिकटॉक समेत 58 ऐप को बैन कर दिया था। ऐप को बैन करने की वजह देश की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया गया था। बैन किए गए ऐप्स में शेयर इट, UC ब्राउजर, वीचैट और कैम स्कैनर जैसे कई और ऐप भी शामिल थे। इसके बाद एक बार फिर से भारत सरकार ने पिछले महीने 47 अन्य ऐप्स को भी बैन किया। इन ऐप्स के बारे में कहा गया कि ये पहले बैन किए गए 59 ऐप्स के क्लोन के तौर पर काम कर रहे हैं और इनसे यूजर्स के डेटा की सेफ्टी पर बड़ा खतरा है। 


 


Tuesday, September 1, 2020

समलैंगिक विवाह करके फतेहपुर की पूनम बनी पति व कानपुर की कोमल पत्नी

दैनिक अयोध्या टाइम्स फतेहपुर


---समलैंगिक जोडे ने सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को दी विवाह की जानकारी


फतेहपुर 31 अगस्त


 
फतेहपुर जनपद में पहली बार एक समलैंगिक जोड़े द्वारा दांपत्य सूत्र में बंधने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है ।यह समलैंगिक दोनों लड़कियां कानपुर के एक मॉल में काम करती थी ।जहां से दोनों में प्रेम संबंध हो गए और उन्होंने आपस में समलैंगिक विवाह करने के बाद फतेहपुर पहुंची । अब वह हो पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं ।सामाजिक मान्यताओं के अनुसार समलैंगिक विवाह उचित नही है।यद्यपि इसे मान्यता नहीं दी जाती है किंतु सरकार द्वारा धारा 377 के तहत समलैंगिक संबंधों को मान्यता जब दे दी गई है। तो सामाजिक मान्यताओं का कोई मूल्य नहीं रह जाता है। इसी का परिणाम है कि आज फतेहपुर की लड़की ने कानपुर की एक लड़की के साथ समलैंगिक विवाह कर लिया।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार आज यह समलैंगिक जोड़ा फतेहपुर सदर कोतवाली में पहुंचा और मौजूद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव को बताया कि उन्होंने एक दूसरे के साथ विवाह कर लिया है और अब पति पत्नी के रूप में साथ रह रहे हैं ।इस मौके पर दोनों लड़कियों के परिजन भी थाने पहुंचे ।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर शांति नगर की रहने वाली पूनम 22 वर्ष व कानपुर की रहने वाली कोमल 19 वर्ष कानपुर बड़े चौराहे पर स्थित जेड स्क्वायर में एक साथ काम करती थी ।वहीं पर दोनों में प्रेम हो गया और यह प्रेम शादी के बंधन में बांधने को मजबूर कर दिया । दोनों ने विवाह रचाकर पति पत्नी के रूप में एक दूसरे को स्वीकार कर लिया। फतेहपुर शांति नगर निवासिनी पूनम की मां से जब पूछा गया कि उसकी बेटी ने जो समलैंगिक विवाह किया है उससे आप कितना खुश हैं तो उन्होंने कहा कि अब जब कर लिया है तो हम लोग कर भी क्या सकते हैं। उन्होंने दोनों लड़कियों को अपने घर में रहने की इजाजत दे दी है। थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों लड़कियां उनके पास आई थी जिसके लिए कानूनी प्रक्रिया को उन्होंने अपनाया है। इस समलैंगिक विवाह को लेकर समाज सेविका लक्ष्मी साहू का कहना है कि सामाजिक व सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यह शादी ठीक नहीं है किंतु जब सरकार में इसे वैधता दे दी है तो समाज के सामने भी अब एक समस्या खड़ी हो गई है। वही इस शादी को लेकर फतेहपुर के अधिवक्ता सफीकुल गफ्फार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि धारा 377 के तहत यह समलैंगिक विवाह पूरी तरह से वैध है। किंतु जब उनसे कहा गया कि क्या सामाजिक दृष्टिकोण से यह समलैंगिक विवाह उचित है तो उन्होंने कहा कि सामाजिक तौर पर तो इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता ।किंतु कानून की दृष्टि में यह विवाह अपनी पूरी मान्यता रखता है।


Monday, August 31, 2020

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 साल की उम्र में निधन


नई दिल्ली: देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया. ब्रेन क्लॉट सर्जरी के बाद वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. मुखर्जी कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गए थे. पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को उनके मस्तिष्क में क्लॉट हटाने की सर्जरी के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.


प्रणब मुखर्जी का सियासी सफर


प्रणब मुखर्जी सियासी गलियारे में प्रणब दा के नाम से पुकारे जाते हैं. राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा जिसका लोहा हर कोई मानता है. यूपीए सरकार में प्रणब मुखर्जी के पास वित्त मंत्रालय संभालने के अलावा कई अहम जिम्मेदारियां थीं. उन्हें कांग्रेस के 'संकटमोचक' की संज्ञा दी गई. प्रणब मुखर्जी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बांग्ला कांग्रेस से की थी. जुलाई 1969 में वे पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए. इसे बाद वे साल 1975, 1981, 1993 और 1999 में राज्य सभा के सदस्य रहे. इसके अलावा 1980 से 1985 तक राज्य में सदन के नेता भी रहे. मई 2004 में वे चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे और 2012 तक सदन के नेता रहे.


1986 में कांग्रेस से हो गए थे अलग


एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी. 1986 में प्रणब दा को कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था. इंदिरा गांधी की मौत के बाद राजीव गांधी पीएम बने. राजीव के पीएम बनने के बाद प्रणब मुखर्जी को पार्टी में किनारे कर दिया गया. वे कैबिनेट से बाहर कर दिए गए. इस सब से नाराज होकर आखिरकार प्रणब मुखर्जी ने 1986 में कांग्रेस से अलग होने का फैसला किया और राष्ट्रीय समाजवादी कांग्रेस बनाई. प्रणब मुखर्जी की पार्टी ने 1987 में पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव लड़ा, पर उनकी पार्टी को पहले ही चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद प्रणब मुखर्जी ने 1988 में कांग्रेस में दोबारा वापसी कर ली. मुखर्जी को कांग्रेस में दोबारा वापसी का इनाम जल्द ही मिला और उन्हें नरसिम्हा राव की सरकार में 1991 में योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया. 2004 में सोनिया गांधी ने जब पीएम बनने से मना कर दिया था, तो प्रणब मुखर्जी का नाम भी प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हुआ. प्रणब मुखर्जी को मनमोहन सिंह की सरकार में रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री जैसे अहम पद मिले. 2012 में प्रणब मुखर्जी को कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया और वो एनडीए समर्थित पी.ए. संगमा को हराकर देश के 13वें राष्ट्रपति बने.





 



योगी सरकार ने जारी किए अनलॉक-4 से संबंधित दिशा-निर्देश, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

लखनऊ। केंद्र के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अनलॉक-4 से संबंधित दिशा-निर्देश रविवार देर जारी कर दिए। राज्य के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी की तरफ से जारी दिशानिर्देश में ज्यादातर बिंदु केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुरूप ही हैं। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि अब निरुद्ध क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) के बाहर जिलाधिकारी स्थानीय स्तर पर किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं लगा सकेंगे। हालांकि हर शनिवार और रविवार को लागू होने वाली पाबंदियां जारी रहेंगी। दिशानिर्देशों के मुताबिक आगामी सात सितंबर से मेट्रो रेल को चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। इस सिलसिले में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) अलग से जारी की जाएगी। 


आगामी 21 सितंबर से सभी सामाजिक, अकादमिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों तथा अन्य सामूहिक गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत होगी लेकिन इसमें अधिकतम 100 लोग ही हिस्सा ले सकेंगे। इस दौरान फेस मास्क का इस्तेमाल, सामाजिक दूरी का पालन करना और थर्मल स्कैनिंग, हाथ धोने तथा सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य होगी। इसके अलावा 21 सितंबर से शादी-विवाह संबंधी समारोह और अंतिम संस्कार में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे। अभी तक इन मौकों पर क्रमशः 30 और 20 लोग ही शिरकत कर सकते थे। 


राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम तथा राज्य कौशल विकास अभियानों में या फिर राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार में पंजीकृत अल्पकालिक प्रशिक्षण केंद्रों में कौशल अथवा व्यावसायिक प्रशिक्षण की इजाजत होगी। राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय एवं विकास संस्थान, भारतीय उद्यमिता संस्थान, उद्यमिता विकास संस्थान, उत्तर प्रदेश और उनके प्रशिक्षण प्रदान करने वालों को भी अनुमति होगी। यह व्यवस्था 21 सितंबर से लागू होगी। इसके लिए संचालन प्रक्रिया केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की जाएगी।


 


Sunday, August 30, 2020

पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी लॉकडाउन को लेकर हुए पूरी तरह सक्रिय सड़को पर उतर कर किया निरीक्षण




पुष्पेंद्र सिंह सवांददाता लखनऊ

पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अपने सहयोगी अपर पुलिस उप आयुक्त श्याम नारायण सिंह के साथ पश्चिमी जोन में त्योहार मोहर्रम के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए किया गया पैदल गस्त  डीसीपी पश्चिमी द्वारा मोहर्रम के मद्देनजर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चेक किया गया तथा सतर्क रहने हेतु ब्रीफ किया गया । पश्चिमी क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा समुचित पुलिस बल एवं आर.ए.एफ. टीम के साथ किया गया पैदल गस्त/फ्लैग मार्च । सआदतगंज व बाजारखाला थाना क्षेत्र के संवेदनशील/सार्वजनिक स्थानों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई । पश्चिमी क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारीयों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में कोविड-19 महामारी से बचाव हेतु सघन चेकिगं अभियान चलाया गया तथा लोगो से सोशल डिस्टेसिंग,मास्क का प्रयोग करने हेतु अपील की गई । बिना मास्क, बिना हेलमेट, अनावश्यक घूमने वाले लागों का चालान भी किया गया । डीसीपी पश्चिमी द्वारा साप्ताहिक लॉकडाउन को प्रभावी बनाने हेतु सभी चौराहों पर तथा बैरियर/चेकिगं प्वाइटं पर लगे पुलिस बल का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा बंदोबस्त का जायजा लिया गया । पुलिस बल को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने हेतु  तथा बिना हेलमेट, बिना मास्क, अनावश्यक घूमने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित को किया गया ।


 





Tuesday, August 25, 2020

पुलिस की मिली भगत से दबंगों के हौसले बुलंद एक ही परिवार के ६ लोगों को जान से मारने की कोशिश 

मामला है थाना मिल एरिया जिला रायबरेली का जहां दबंगों ने एक ही परिवार के छे सदस्यों को मामूली सी बात पर धार दार हथियारों से लहूलुहान कर दिया
पीड़ित के परिवार का कहना है सबा D/O काशिम अली जो कि अपने घर की चौखट पर बैठ कर अपने पति से फोन पर बात कर रही थी तभी फुरकान S/O जलील अपनी मोटर साईकिल से तेज रफ्तार में घर के सामने से निकला जब सबा ने उससे बाइक तेज रफ्तार में चलाने को लेे कर उसे मना किया तो फुरकान गाली देता हुआ वहां से तो चला गया लेकिन कुछ ही देर बाद वह अपने साथियों के संग कुल्हाड़ी, डंडा, लोहे की रॉड और धार दार हथियार ले कर सबा के घर पर घुस गया और बिना कुछ कहे सुने अपने साथियों के साथ मिल कर पीड़ित सबा के परिवार पर हमला कर दिया।
दबंगों का कहना था कि सब को जान से मार दो कोई भी बचने न पाए ऐसा कहते हुए दबंगों ने पीड़िता के परिवार वालों को मारते मारते खून से तत्पथ और अधमरा कर दिया।
सोर की आवाज सुन कर जब मोहल्ले वाले एकत्रित होने लगे तो   दबंगी मोहल्ले वालों को आता देख वहां से भाग निकले।
पीड़ित के परिवार वालों ने 112 पर कई बार मदत के लिए कॉल की किन्तु मौके पर पुलिस नहीं पहुंची, परिवार वालों की हालत बिगड़ता देख मोहल्ले वासियों द्वारा घायलों को टैंपो में जैसे तैसे बिठा कर सभी को थाने ले जाया गया घायलों कि स्थिति बिगड़ती देख  थाने से सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल रायबरेली भेज दिया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है सभी के सर फूटे हुए है किसी को तेरह टांके लगे है तो किसी को दस।
जब हमारी टीम ने मौके पर पहुंच कर जिला अस्पताल में घायलों से बात की तो पता यह चला कि थाना मिल एरिया द्वारा मामूली धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया किन्तु अपराधी अब भी खुले आम घूम रहें हैं अब तक कि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
परिवार वालों की माने तो पुलिस द्वारा दबंगों से पैसे खा कर उनको बचाने के लिए पीड़ितों पर सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा है,
पीड़ित परिवार की बेटी ने हमारे चैनल के माध्यम से माननीय मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ जी से इंसाफ़ कि गुहार लगाई है।
अब देखना ये है कि ऐसे में पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है या मुद्दे को दबा दिया जाता है।


इमारत ढहने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के मलबे से बचाव कार्य मंगलवार को जारी रहा और इस दौरान चार साल के एक बच्चे को बचा लिया गया, हालांकि उसकी मां की इस हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मलबे से नौ और शव बरामद होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर दस हो गयी। एक अधिकारी ने बताया कि मलबे से अब तक आठ लोगों को बचाया गया है और करीब 10 लोग अब भी लापता हैं। 




उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के दौरान पत्थर लगने से घायल एक व्यक्ति की सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गयी। अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को तारिक गार्डन के बिल्डर और आर्किटेक्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिल्डर फारुक काजी, सलाहकार बाहुबली धामने और आर्किटेक्ट गौरव शाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि ठाणे के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्देश के बाद मंगलवार तड़के बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए महाड पहुंचे।




Friday, August 21, 2020

साईकिल की सवारी सबसे न्यारी

हमारे बुजुर्गों को नहीं होती थी कोई बीमारी।
क्योंकि साइकिल ही तो थी उनकी मुख्य सवारी।
बीते दिनों की साइकिल आज दोबारा सड़को पर दौड़ रही है।
मानो साइकिल चलाने की एक होड़ सी हो रही है।
बढ़ रहे प्रदुषण के तोड़ में एक विकल्प सा सिद्ध हो रही है।
मानव के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है अपार।
समय बड़ा बलवान यह कहावत है पुरानी।
नए ज़माने के सिर चढ़कर साइकिल की सवारी यह बोल रही है।
साईकिल की सवारी सबसे न्यारी।
बूढ़े बच्चे और जवान सबको लग रही है प्यारी।
कैसा भी हो मार्ग पैडल मारो सुगमता से पार हो जाता।
न डीजल न पैट्रोल बस पैडल लगाने से ही चल जाता।
थोड़ा सा खर्च आता वर्षों साथ निभाता।
कितनी भी हो लंबी दूरी अंत तक साथ निभाता।
समय के प्रभाव ने इसका मान घटाया।
कार और गाड़ियों ने इसका स्थान पाया।
समय बड़ा बलवान, फिर लौट कर आया।
मानव साईकिल चलाने में शर्माया।
लोग क्या कहेंगे इस बात से था घबराया।
कार चला कर जिम जाए वहां भी साईकिल ही पकड़ाया।
कविता रचयिता- डॉ. अशोक कुमार वर्मा


Monday, August 17, 2020

बेबस किसानों मज़दूरों व गरीबो का सहारा  राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने  जिला व मण्डल पदाधिकारियों का किया गठन


आज दिन सोमवार को लखनऊ कार्यालय में राष्ट्रीय किसान मज़दूर संगठन के प्रेदश महामंत्री  के आदेश निर्देश पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुवे मीटिंग की गई व जिसमे मज़दूरों की हक़ की लड़ाई के लिए हमेशा उनकी हक़ के लिए संगठन  तन मन धन से आगे रहकर काम करने  व किसानों की समस्याओं को उजागर कर उनकी समस्याओं को हल कराने की बात की गई व शासन प्रशासन से किसानों व मज़दूरों की हर छोटी बड़ी समस्या का निस्तारण कराने व सहायता दिलाने की बात की गई
वही प्रदेश महामंत्री नबी अहमद द्वारा जिला व मण्डल के पदाधिकारियो को पद ग्रहण कराया गया जिसमें मण्डल मीडिया प्रभारी  महिला प्रकोष्ट रज़िया अंसारी  (बानो) व मण्डल मीडिया प्रभारी अता खान व  जिला मीडिया प्रभारी  आर.अंसारी व  मण्डल सचिव महिलासभा महक अंसारी एवं सदर तहसील उपाध्यक्ष अश्वनी व जिला  कार्यकारिणी रि्फत आरा और सलमा को जिला महिला सचिव व सलमा बानो को सरोजनी नगर लखनऊ उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ट के पद पर पदाधिकारियों द्वारा माला पहना कर सम्मानित किया गया व आज संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारियों को वरिष्ट पदाधिकारियो द्वारा दुआओ के साथ  मनोनय पत्र देकर सम्मानित किया गया  वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे शोएब अंसारी जिलाध्यक्ष हरदोई  व मोहम्मद वक़ार एडवोकेट हाईकोर्ट  ज़िला उपाध्यक्ष हरदोई व अन्य पदाधिकारी  वही जिला नगर सचिव  महिला प्रकोष्ठ की मीना जी व तमाम संगठन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे
जय जवान जय किसान


Tuesday, August 11, 2020

मशहूर शायर राहत इंदौरी का इंदौर के अस्पताल में निधन, तीन बार आया हार्ट अटैक

 इस वक्त की बड़ी खबर मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन हो गया है। कोरोना के शुरूआती लक्षणों के बाद उन्हें इंदौर के अरबिंदों अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका आज निधन हो गया। राहत इंदौरी ने अस्पताल जाने से पहले खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी दी कि वह कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती हुए है कृपया मेरे जानने वाले मेरे परिवार मुझे कॉल न करें में में सोशल मीडिया पर सारी अपडेट करता रहूंगा। 




जानकारी के मुताबिक राहत इंदौरी को आज तीन बार हर्टअटैक आया जिसके बाद इंदौरी जी को डॉक्टर्स नहीं बचा पाए।