Monday, January 4, 2021

संकल्प शक्ति का - समग्र अवलोकन

संकल्प शक्ति का स्वच्छंद प्रयोग अपने आप में साध्य होता है। मनुष्य अकेले या मिलजुल कर प्राकृतिक बाधाओं पर विजय प्राप्त करता है और आत्म साक्षात्कार आत्माभिव्यक्ति के घ्येय की पूर्ति करता है। भौतिक मूल्यों का विरोध करता है अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सजग रहता है। प्रत्येक चिरस्थाई संकल्प शक्ति के लिए अपने आत्मा के भीतर संरचनात्मक सृजन करता है। संकल्प शक्ति पर विजय प्राप्त करने के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुसार वह आचरण करता है ताकि संकल्प शक्ति पर मनुष्य विजय प्राप्त कर सके। कुछ मनुष्य स्वभाव से सुख की तलाश करते हैं कुछ मनुष्य दुःख पूर्वक रहते हुए अपने संकल्प शक्ति पर विजय प्राप्त करना चाहते हैं इन्हीं दोनों की इच्छाओं के मध्य अंतर्द्वंद होता है। इसी अंतर्द्वंद पर जो मनुष्य विजय प्राप्त कर लेता है वह अपने संकल्प शक्ति पर विजय प्राप्त करता है। मनुष्य का जीवन निसंदेह मानव प्रेम परोपकार और जन सेवा की भावनाओं से ओतप्रोत होता है परंतु मनुष्य अपने संकल्प शक्ति के यथार्थ दर्शन को समझ नहीं पाता है वह मन के अंदर उथल-पुथल होने वाले क्रांतिकारी विचारों के प्रति संवेदनहीन होता है। वह भौतिक स्वतंत्रता की चाह रखता है अपने मन पर एकाधिकार कायम नहीं रख पाता है। आध्यात्मिक एकाधिकार मनुष्य की संकल्प शक्ति की अंतिम परिणीति है। युग की निरक्षरता की विचारधारा में डूबा हुआ मनुष्य अपने संकल्प शक्ति को भौतिकवाद की भव्यता में पीछे छोड़ देता है।


Sunday, January 3, 2021

माटी की ठंड में जरूरतमंदों को बांटे कम्बल

दैनिक अयोध्या टाइम्स

कृष्ण मोहन

गोण्डा:भारतीय जनता पार्टी अनुषांगिक संगठन भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने दिव्यांग ,गरीब असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को किए  श्री सिंह ने कड़ाके की ठंड में  कम्बल  वितरण करते हुए दिव्यांग महिलाएं व मजदूरों कामगारों के बीच में कंबल वितरण करके संदेश देते हुए कहा कि हम मजदूरों एवं कामगारों के साथ निरंतर कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करेंगे श्री सिंह ने बताया कि हमारे साथ इस पुनीत कार्य में हमारे राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी माननीय सर्वेश पाठक जी हैं जो कि मुख्य अतिथि के रूप में कंबल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं श्री सिंह ने बताया सर्वेश पाठक जी के प्रेरणा से हमें मजदूरों एवं कामनाओं की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है मैं निरंतर मजदूरों एवं कामगारों के बीच निष्ठा पूर्वक कार्य करता रहूंगा संगठन ने हमसे जितनी उपेक्षा की है उससे ज्यादा खरे उतरने का प्रयास करूंगा श्री सिंह ने अपने अभिवादन में कहा कि हमारे इस कार्यक्रम में सहयोगी के रुप में पवन सिंह बाबा मनोज सिंह जो कि हमारे हमारे कार्यों में निरंतर हाथ बताते रहते हैं इसी क्रम में मुख्य अतिथि सर्वेश पाठक ने अपने अभिवादन में कहा कि काफी ऊर्जा और मेहनत के साथ जो काम संतोष सिंह करते हैं इनके कार्य कुशलता को देखते हुए दिल्ली प्रदेश जैसे प्रमुख प्रदेश का प्रभार इनको दिया गया है श्री सिंह इस कार्य में निपुणता से लगे हुए हैं जब से इनको कार्यभार मिला है निरंतर यह मजदूरों एवं कामगारों के चिंतन के लिए बात करते रहते हैं उन्होंने अपनी पूरी कमेटी घोषित कर दी है बूथ स्तर पर अब पूरी टीम तैयार कर रहे हैं और और पूरे प्रदेश में मजदूरों एवं कामगारों का नेतृत्व करने के लिए बिल्कुल तत्पर रहेंगे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप सुरेंद्र नागर , दीपक मिश्रा, मनोज मिश्रा, अतुल सिंह, देवेंद्र बिष्ट, हिम्मत सिंह नेगी, दुर्गेश सोनकर सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल सहित तीन गिरफ्तार

दैनिक अयोध्या टाइम्स

गोंडा:पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 3 बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है। मुठभेड़ में वांछित और हिस्ट्रीशीटर बदमाश पवन उर्फ गुड्डू को गोली लगी है। शातिर बदमाश राजेश व धर्मपाल भी अरेस्ट किए गए हैं। तरबगंज इलाके में बुजुर्ग को गोली मारकर फरार हुए गुड्डू पर लूट, डकैती और चोरी के 26 मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों के पास से एक रायफल समेत बड़ी मात्रा में असलहे व कारतूस बरामद हुए हैं। घटना में प्रयुक्त बाईक भी पुलिस ने बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी एसओजी प्रभारी अतुल चतुर्वेदी के साथ ग्रेण्ड चेकिंग में थे, तभी सूचना मिली कि बालेश्वरगंज से दुर्जनपुर घाट रोड पर नौबस्ता ग्राम के पहले बदमाशों द्वारा फायर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायर किये जिसमें पवन उर्फ गुड्डू पुत्र निर्मोही पासी निवासी कदियापुर थाना कर्नलगंज गोण्डा (42 वर्ष) को चोट आई है, जिसे अस्पताल रेफर किया गया है।
वजीरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि एक अदद बन्दूक 315 बोर तीन अदद जिन्दा कारतूस एक खोखा कारतूस व दूसरे राजेश सिंह पुत्र अयोध्या सिंह निवासी विष्णुपुर कला थाना परसपुर गोण्डा के कब्जे से एक कट्टा, एक फायर शुदा खोखा, दो अदद जिन्दा कारतूस, तीसरे अभियुक्त धर्मपाल सिंह पुत्र विनायक सिंह निवासी विशुनपुर कला थाना परसपुर गोण्डा के कब्जे से एक अदद तमंचा, एक फायर शुदा खोखा, 06 अदद जिन्दा कारतूस, चाभी का गुच्छा, टार्च आदि उपकरण के साथ ही चोरी की योजना बनाते हुए मुअसं 05/21 धारा 307, 506, 401 भादवि व मुअसं 06/21 धारा 3/5/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम राजेश मुअसं. 07/21 धारा 3/5/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम राजेश मुअसं 08/21 धारा 3/5/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम धर्मपाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगणों को पुलिस ने हिरासत में लिया। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देश के तहत ग्रेन्ट चेकिंग के क्रम में की गयी।
इस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी उपनिरीक्षक अखिलेश यादव, हेड कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल अरूण यादव, बृजमोहन लाल, हेड कांस्टेबल रमापति उपाध्याय (चालक), एसओजी प्रभारी अतुल चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल काशीनाथ शुक्ला, कांस्टेबल आदित्य पाल, हेड कांस्टेबल अजीत चन्द, राजेन्द्र यादव, कांस्टेबल अरविन्द, कांस्टेबल नारायन दीक्षित, कांस्टेबल अमित यादव शामिल रहे।
वजीरगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पवन उर्फ गुड्डू पासी हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरूद्ध जानलेवा हमला, चोरी समेत विभिन्न आरोपों में 25 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें कोतवाली करनैलगंज में 20, थाना कटरा बाजार में 03 तथा थाना वजीरगंज में 02 मुकदमे हैं। वहीं धर्मपाल सिंह उर्फ टेकई के खिलाफ भी पांच मुकदमे हैं, जिसमें थाना परसपुर में 03 व थाना वजीरगंज में 02 मुकदमे दर्ज हैं।

अयोध्या मंदिर निर्माण को दान को लेकर महिलाऐं उत्साहित- रीना सिंह

जैतपुर । जैतपुर में सेवा भारती की क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख रीना सिंह अयोध्या जन्म भूमि पर राम मंदिर के निर्माण के लिए दान को महिलाओं का उत्साह देखकर प्रभावित हुई। उन्होंने अपने आराध्य का दुनिया में अलौकिक मंदिर बनाने के लिए दान देने का आहवान किया। इस दौरान ममता, सुप्रिया, शिवानी, संगीता देवी, उमलेश, विनीता देवी, मंजू, उमा देवी, कमला देवी आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।                                                                                                                                        

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढाओ की गूंज। 
जैतपुर । जैतपुर के ग्लोवल इंस्टीटयूट ऑफ कम्प्यूटर एजूकेशन एण्ड टैक्नोलॉजी में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत, नृत्य के कार्यक्रम के जरिए बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दिया। लघु नाटिका के जरिए साइबर अपराध से बचने के लिए बेटे बेटियों को कम्प्यूटर शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया गया। शानदार प्रस्तुति पर प्रतिभाओं को पुरुस्कृत भी किया गया। इस दौरान संस्थान के प्रबंध निदेशक पंकज गुप्ता, गौरव गुप्ता, राम शर्मा, देवाशीष यादव, भूपेन्द्र, पवनेश, सौरभ, धर्मेन्द्र यादव, प्रतीक्षा शर्मा,  प्रियंका पाठक, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।