Saturday, May 30, 2020

जयगुरुदेव संगत प्रतापगढ़ द्वारा गरीब तबके लोगों को भोजन वितरण




दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता प्रवीण कुमार यादव।।

प्रतापगढ़।। जयगुरुदेव संगत प्रतापगढ़ द्वारा लगातार चलाए जा रहे भोजन वितरण कार्यक्रम से हजारों जरूरतमंद लोग रोजाना सुबह शाम लाभान्वित हो रहे हैं। प्रवासी नागरिकों का आना निरन्तर जारी है। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर आने वाली अनेकों राज्यो की ट्रेनों से उतरने वाले प्रवासियों को बसों में लेे जाया जा रहा है। कुछ लोग अभी भी अपने साधनों से और पैदल भी आ रहे हैं। इन लोगो की सेवा के लिए नए आश्रम गोंदे पर सुबह से ही स्टाल लगा कर दिन भर में हजारों लोगों को भोजन कराया जाता है। कुछ गांवो में अभी भी जरूरतमंद है जिनके लिए भोजन गांवो में भी जाता है। प्रतापगढ़ शहर में जाने वाला भोजन अनवरत पहले जैसा ही चल रहा है। जिले की सदर,लालगंज अझारा,कुंडा, आसपुर देवसरा इकाइयां उसी तरह से लोगो को भोजन कराने मै कार्यरत है वर्तमान तापमान की गर्मी को देखते हुए संस्था द्वारा अब भोजन के साथ पानी का भी प्रबन्ध किया गया है। नए आश्रम पर  बसों से आने वाले में पानी लेने वाले प्रवासियों की संख्या अधिकतर रहती है।  भोजन के साथ पानी का प्रबंध देखकर अति प्रसन्न है।

लोगो के मन में बाबा जयगुरुदेव के प्रति अपार श्रद्धा की भावना दिख रही है।।


 

 




 


लखनऊ डीसीपी वेस्ट सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के दिशा निर्देश पर लगातार काम कर रही तालकटोरा पुलिस को मिली  सफलता

पुष्पेंद्र सिंह सवांददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

राजधानी लखनऊ एसीपी बाजार खाला अनिल कुमार यादव के द्वारा  लगातार क्राइम की रोक थाम के लिए चलाए जा रहे किंग अभियान में तेज तर्रार थाना प्रभारी तालकटोरा धनन्जय सिंह को मिली कामयाबी इंस्पेक्टर तालकटोरा धनन्जय सिंह ने एक शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार जो लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाता था। तालकटोरा पुलिस ने मुखबिर की खास सूचना पर शातिर लुटेरे को दबोच कर डाला सलाखों के पीछे गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर का व एक जिंदा कारतूस 315 बोर का किया बरामद शातिर लुटेरे कुलदीप पर पहले भी की मुकदमे दर्ज है इंस्पेक्टर तालकटोरा धनन्जय सिंह के नेतृत्व में एस आई विजय कुमार सिंह व तालकटोरा पुलिस टीम को मिली कामयाबी

 

 

रामपुर में नंबरों के आधार पर खोले जाएंगे बाज़ार

दैनिक अयोध्या टाइम्स,रामपुर-लॉक डाउन के चौथे चरण में बाहरी इलाको में बाजार खोलने के बाद अब प्रशासन ने शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में बाजार नंबरों के आधार पर खोंलने का फैसला लिया है। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारी कर ली है। लॉक डाउन के चौथे चरण में प्रशासन ने 64 दिन बाद कल से बाजार खोल दिए हैं। पहले दिन शहर के बाहरी इलाके में बाजार खोले गए थे। अब शनिवार से शॉपिंग मॉल व घने बाजार खोले जाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग की शर्तों के साथ शॉपिंग मॉल, बड़े शो रूम व घना बाजार खोला जायगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक शहर के राजद्वारा, मिस्टन गंज, सराफा बाजार, गुरुद्वारा रोड, सीआरपीएफ रोड पर।दुकानों को नम्बरों के आधार पर खोला जायेगा। दुकानों पर नम्बर डाले जा रहे हैं। इसके अलावा दुकानों को खोंलने के लिए नंबर निर्धारित किया गया है। प्रत्येक दुकानों को सप्ताह में दो दिन दुकान खोलने के आदेश दिया गया है।

कोरोना योद्धा की सेवाओं को लेकर पत्रकारो का हुआ सम्मान




दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता प्रवीण कुमार यादव।

लालगंज, प्रतापगढ़। पत्रकारिता दिवस पर सोशल डिस्टेसिंग के बीच भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा क्षेत्रीय पत्रकारों को चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी के प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने कोरोना योद्धाओं के रूप मे सम्मानित किया। संक्षिप्त सम्मान समारोह मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना की भी ओर से पत्रकारों को चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने सम्मान पत्र से नवाजा। वही सम्मानित होने वाले पत्रकारों को उन्होने मास्क तथा सेनिटाइजर व डायरी पेन आदि भेंट किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेशीय महासचिव ज्ञानप्रकाश शुक्ल व संचालन वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र ने किया। सम्मानित होने वाले पत्रकारों मे चंद्रशेखर तिवारी, मनोज सिंह, डा. आशीष सिंह, सुरेन्द्र तिवारी सागर, सुरेश मिश्र मदन, देवानंद मिश्र, उमेश तिवारी, राजेन्द्र मिश्र, अनूप त्रिपाठी, संजीव त्रिपाठी, राकेश तिवारी, साकेत मिश्र, दीपेन्द्र तिवारी, शैलेन्द्र दुबे, राजीव तिवारी, अरविंद दुबे, रामू मिश्र, संजीव द्विवेदी, कुलभूषण शुक्ल, सुनील सिंह, विनोद सिंह, अशोकधर दुबे, शत्रुधन पाण्डेय, शिवकरन चतुर्वेदी, राजकुमार मिश्र, मनोज तिवारी, सुशील सिंह, सुमित त्रिपाठी वत्सल, सुनील मोनू, जगत वर्मा, प्रेम मिश्र,  जितेंद्र तिवारी हरकेश चौरसिया, आईपी मिश्र, आशुतोष मिश्र,  डा. आरआर पाण्डेय, मुकेश तिवारी, विनोद मिश्र, सरवर आलम, संतोष तिवारी, जाकिर अली, राकेश तिवारी, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, गौरीशंकर तिवारी, मनोज सरोज, शुभम श्रीवास्तव, अभिषेक पाण्डेय आदि रहे। स्वागत तहसील अध्यक्ष सुरेश मिश्र मदन व आभार महामंत्री विनोद सिंह ने किया।।


 

 



 

देवकली में एक पागल कुत्ते ने महिला पर हमला कर दिया




सिध्दौर संवाददाता हसन की रिपोर्ट

सिद्धौर बाराबंकी अंतर्गत देवकली निवासी रामचंद्र रावत की पत्नी रामावती घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। सुबह करीब 5 बजे बाहर से घूमता हुआ  एक पागल कुत्ता आ गया, और सो रही महिला पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी।परिजन घायल महिला को  सीएचसी सिद्धौर ले गए,जहां इलाज किया गया। कुत्ते के आतंक से गांव वालों में खौफ व्याप्त है।


 

 



 

समाजसेवियों के द्वारा लॉक डाउन में जानवरों को दिया जा रहा है चारा

*विनय सिंह ब्यूरो बाराबंकी*

सिध्दौर बाराबंकी:विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र के भारथाई गांव में संचालित गौ आश्रय स्थल में बंद जानवरों  के लिए एक समाजसेवी  व्यक्ति द्वारा वैश्विक महामारी  मैं लाख डाउन के चलते मवेशियों के लिए एक ट्राली हरा चारा दिया गया।

शनिवार को सिद्धौर ब्लॉक  के अंतर्गत  मदारपुर अमर सिंह गांव निवासी समाजसेवी महिपाल सिंह ने  लाक डाउन और कोरोना  वैश्विक महामारी के चलते प्रशासन द्वारा खोले गए गो आश्रय स्थलों में बंद मवेशियों के सामने चारे का संकट उत्पन्न हो गया था जिसको लेकर महिपाल सिंह ने अपने गांव में अन्य किसानों से बात करो एक ट्राली हरा चारा पहुंचाने का निर्णय दिया शनिवार को  गौ आश्रय स्थल भरथाई में बंद जानवरों के लिए एक ट्राली हरा चारा ग्रामीणों की सहायता से एकत्रित कर ट्रैक्टर ट्राली से  गो आश्रय स्थल भरथाई पहुंचाया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि संजय वर्मा दिनेश कुमार चितरंजन वर्मा राम गोपाल वर्मा जयकुमार उपस्थित रहे।

 

अखिल भारतीय परिषद की और से चलाया गया जागरुकता अभियान




*अर्जुन कुमार गुप्ता*

जैदपुर बाराबंकी -  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई जैदपुर द्वारा नगर में कोरोना महामारी के दौरान अभाविप द्वारा चलाए जा रहे कोरोना सुरक्षा प्रहरी अभियान के तहत एक जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर जाकर कोरोना महामारी से जुड़ी हुई विभिन्न जानकारियों से लोगों को अवगत कराया एवं उससे सुरक्षित रहने के एवं बचाव के दिशा निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं ने पोस्टरों पर हाथ की लिखावट के माध्यम से लोगों को कोरोना महामारी से किस प्रकार लड़ा जाए उसका जागरूकता संदेश दिया। इस कार्यक्रम में पूर्णा सुरक्षा प्रहरी अभियान के तहसील प्रमुख नगर मंत्री सूर्यांशु शर्मा "सूर्य", नगर अध्यक्ष सलामुद्दीन मलिक, नगर उपाध्यक्ष विवेक वर्मा, अमन वर्मा, अभय प्रताप सिंह, नगर सह मंत्री अंकेश वर्मा, अभिषेक वर्मा समेत अन्य छात्र उपस्थित रहे।

पोस्टरों पर लिखावट का कार्य नगर छात्रा प्रमुख प्रतिभा वर्मा, नगर कला मंच प्रमुख अंकिता शुक्ला एवं अंचल सिंह द्वारा किया गया।