दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता प्रवीण कुमार यादव।।
प्रतापगढ़।। जयगुरुदेव संगत प्रतापगढ़ द्वारा लगातार चलाए जा रहे भोजन वितरण कार्यक्रम से हजारों जरूरतमंद लोग रोजाना सुबह शाम लाभान्वित हो रहे हैं। प्रवासी नागरिकों का आना निरन्तर जारी है। प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर आने वाली अनेकों राज्यो की ट्रेनों से उतरने वाले प्रवासियों को बसों में लेे जाया जा रहा है। कुछ लोग अभी भी अपने साधनों से और पैदल भी आ रहे हैं। इन लोगो की सेवा के लिए नए आश्रम गोंदे पर सुबह से ही स्टाल लगा कर दिन भर में हजारों लोगों को भोजन कराया जाता है। कुछ गांवो में अभी भी जरूरतमंद है जिनके लिए भोजन गांवो में भी जाता है। प्रतापगढ़ शहर में जाने वाला भोजन अनवरत पहले जैसा ही चल रहा है। जिले की सदर,लालगंज अझारा,कुंडा, आसपुर देवसरा इकाइयां उसी तरह से लोगो को भोजन कराने मै कार्यरत है वर्तमान तापमान की गर्मी को देखते हुए संस्था द्वारा अब भोजन के साथ पानी का भी प्रबन्ध किया गया है। नए आश्रम पर बसों से आने वाले में पानी लेने वाले
प्रवासियों की संख्या अधिकतर रहती है। भोजन के साथ पानी का प्रबंध देखकर अति प्रसन्न है।
लोगो के मन में बाबा जयगुरुदेव के प्रति अपार श्रद्धा की भावना दिख रही है।।
Comments
Post a Comment