Wednesday, December 30, 2020

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कपूरथला इकाई का हुआ गठन

पुष्पेंद्र सिंह संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ


लखनऊ ;-कपूरथला क्षेत्र के प्रगति बाजार, विवेक कंपलेक्स, पालिका बाजार, आरिफ चैंबर-1,2, मस्जिद लेन, स्वरूप आर्किड, के व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होते हुए एकता के सूत्र में बंधे तथा "उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, कपूरथला" इकाई का गठन किया
 व्यापारियों की एक बैठक बुधवार को प्रगति बाजार कपूरथला में हुई बैठक में राजवीर सिंह को अध्यक्ष, सुशील कुमार वर्मा महामंत्री, सुदर्शन कटियार कोषाध्यक्ष, ब्रह्म प्रकाश अवस्थी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, समित पाहवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,वीरेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, श्रीमती रंजना शर्मा उपाध्यक्ष, आशीष मिश्रा उपाध्यक्ष, संजय कीर्ति उपाध्यक्ष, तौहीद अहमद उपाध्यक्ष,मोहम्मद अदनान संगठन मंत्री ,मिंटू लांबा मंत्री, डॉक्टर यतेंद्र सिंह संगठन मंत्री, चुने गए तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोज कुमार यादव, यशवर्धन, लवलेश अवस्थी, शमीम अहमद चुने गए नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए व्यापारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया इस मौके पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल भी मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में डॉ. बिश्नोई ने जीता सिल्वर मेडल

गाजियाबाद, ब्यूरो। यूपी योगा एशोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 38वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन दुहाई गाजियाबाद में सम्पन्न हुआ। जिसमें 35 से 45 आयु वर्ग में जनपद के डॉ. मनोज बिश्नोई ने दूसरा स्थान पाकर सिल्वर मेडल अपने नाम कर भारसी ही नही अपितु जनपद शामली का नाम रोशन किया। डॉ. मनोज भारसी के प्राथमिक विद्यालय भारसी नंबर एक मे प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरात है। साथ ही यूटा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व सहारनपुर मंडल के संयोजक भी है। यूटा  कार्यकता एवं शिक्षकों में इस उपलब्धि पर खुशी की लहर दौड़ गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश प्रजापति कैबिनेट मिनिस्टर पिछड़ा वर्ग आयोग ने सर्टीफिकेट प्रदान किया, एवं एशोसिएशन के प्रदेश सचिव आचार्य श्री यश परासर ने मैडल पहनाया।

गत 24 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक दुहाई के एचआरआईटी चली प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में प्रतियोगिता सम्पन हुई। जनपद बागपत के बड़ौत निवासी योगाचार्य डॉ. मनोज बिश्नोई ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में अपनी जीत दर्ज कर नेशन प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। अब डॉ. बिश्नोई नेशनल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिनिधित्व कर खेलेंगे। गाजियाबाद से वापस भारसी शामली आते ही शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। श्री बिश्नोई की इस उपलब्धि के लिए यूटा कार्यकताओं सहित विद्यालय के स्टाफ धीरज सिंह, विनीत भार्गव, योगेश पँवार, प्रमोद कुमार, विवेक कुमार, संदीप  पँवार ग्राम भारसी ने खुशी जताई। साथ ही डॉ. बिजेंद्र बालियान खण्ड शिक्षा अधिकारी कांधला , विधायक तेजेन्द्र निर्वाल जिलाध्यक्ष बीजेपी जिला सतेंद्र तोमर, डॉ. अनुराग शर्मा,  अजय संघल, पुनीत द्वेवेदी, नितिन पँवार, सीकेन्द्र निर्वाल एवं विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने फोन पर बधाई दी। 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जल जीवन मिशन की बैठक

 अमेठी विजय कुमार सिंह


*अमेठी 30 दिसंबर 2020,* जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में कल देर शाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में जल जीवन मिशन की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण पाइप्ड पेयजल योजना अंतर्गत जनपद में 5 योजनाएं निर्माणाधीन है, जिसमें से 4 परियोजनाएं धनापुर ग्रामीण पाइप्ड पेयजल योजना, सराय हृदयशाह पाइप पेयजल योजना, ब्राह्मणी पाइप पेयजल योजना, बरौलिया पाइप पेयजल योजना पूर्ण एवं संचालित हैं तथा करनाईपुर पाइप्ड पेयजल योजना का लगभग 98% कार्य पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 6 नग ग्रामीण पेयजल योजनाएं स्वीकृत हैं जिसमें सिजनी पेयजल योजना, निगोहा पेयजल योजना, धारूपुर पेयजल योजना, खैरहना पेयजल योजना, कचनावं  पेयजल योजना तथा तेंदुआ पेयजल योजना शामिल हैं उन्होंने बताया कि उक्त सभी परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद अमेठी के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम वासियों को पाइप पेयजल से लाभान्वित करने हेतु जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर को नल से जल देने के उद्देश्य से 4 योजनाओं हेतु कुल अनुमानित लागत 1788.09 लाख का आगड़न तैयार कर धन आवंटन हेतु शासन को प्रेषित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जनपद में पूर्व में स्थापित इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों के जल स्रोतों में से 1402 जल नमूनों की जांच जनपद स्तरीय प्रयोगशाला में वर्ष 2019-20 में कराई गई थी तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 में 2516 नमूनों की जांच कराई गई है, जनपद में कुल 132 बस्तियां गुणता प्रभावित चिन्हित की गई हैं जिनमें से 95 बस्तियां पूर्व में निर्मित पेयजल योजनाओं से आंशिक रूप से आच्छादित हैं और शेष 40 बस्तियां अच्छादन हेतु शेष हैं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन योजनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

लोनी के समाज सेवी ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, करेंगें पालिका का घेराव

लोनी,ब्यूरो (आरजू इदरीसी)। लोनी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 54 - 55 में गंदे पानी की निकासी सर दर्द बन चुकी है। लोनी के कई क्षेत्र इकराम नगर, मुस्तफाबाद, सुल्तान नगर आदि में सड़के व नालियों का निर्माण न होने की वजह से पानी की निकासी की एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। घरों से निकलने वाला गन्दा पानी आस - पास खाली पड़े प्लॉट में जमा हो जाता है। जो अधिक जमा होने पर खुद एक समस्या का कारण बन जाता है। जिसको निकालने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया जाता है। लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। पानी ज्यादा जमा होने के कारण आस - पास बने मकानों की नींव के अंदर जाना शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से कोई भी बड़ा हादसा होने को आशंका बनी रहती है। लोनी में पहले भी जलभराव के कारण कई मासूम बच्चों की जान जा चुकी है। ऐसा ही कुछ हाल लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी का है। जहां गन्दे पानी की निकासी लोगो के लिए जी का जंजाल बन चुका है। पानी की निकासी को लेकर आए दिन कहीं न कहीं झगड़ा होता रहता है। स्थानीय निवासी लोनी नगर पालिका को बार - बार इसके बारे में अवगत कराते है। सड़क निर्माण, पानी की निकासी, जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग करते है। लेकिन अधिकारी धन का अभाव बता कर अपना पीछा छुड़ा लेते है। ऐसा ही कुछ काम जनप्रतिनिधियों का है। वोट मांगने के समय पर तो जनता को झूठा सपना दिखा कर वोट बटोर लेते है। जितने के बाद जनता के बीच आने को भी तैयार नही होते है। 


= विकास को लेकर अंजुमन इदरीसिया सामाजिक संस्था करेगी नगर पालिका का घेराव = 

अंजुमन इदरीसीया सामाजिक संस्था के जिला अध्यक्ष इरशाद प्रधान ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 7 दिन के अंदर जलभराव को लेकर नगर पालिका कोई समाधान नहीं करती है तो हम लोग अपनी टीम के साथ अंजुमन इदरीसिया सामाजिक संस्था के बैनर तले नगर पालिका लोनी को घेरने का काम करेंगे।